करनाल में मीट की दुकान पर 150 रुपये की लिए दुकानदार पर हमला, तीन युवकों ने चाकू से गर्दन पर किए वार
करनाल के मुबारकाबाद चौक पर 150 रुपये के विवाद में तीन युवकों ने मीट दुकानदार शुभम पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ...और पढ़ें
-1785989053255_m.webp)
करनाल में मीट की दुकान पर 150 रुपये की लिए दुकानदार पर हमला (File Photo)
HighLights
मीट दुकानदार पर 150 रुपये के विवाद में हमला
गर्दन और शरीर पर चाकू से 22-23 वार किए गए
दो आरोपित गिरफ्तार, घायल अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
जागरण संवाददाता, करनाल। गांव बसताड़ा स्थित मुबारकाबाद चौक पर मंगलवार रात को मीट की दुकान पर 150 रुपये के लिए तीन युवकों ने दुकानदार पर चाकू से गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एक आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया था और दूसरे आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव मुबारकाबाद निवासी शुभम (27) की मुबारकाबाद चौक पर मीट की दुकान है। मंगलवार रात करीब 8.45 बजे तीन युवक उसकी दुकान पर आए और खाने-पीने का सामान लिया। आरोपितों ने शराब का नशा किया हुआ था और 150 रुपये को लेकर वह शुभम के साथ बेहस करने लगे।
इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने चाकू से शुभम पर हमला कर दिया। शुभम के गर्दन और शरीर पर करीब 22-23 वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत करनाल के विर्क अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने रात को ही एक आरोपित को पकड़ लिया था जिसका नाम अंकित है और वह कालरम गांव का रहने वाला है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं दूसरे आरोपित अमित को भी पुलिस ने काबू कर लिया। मधुबन थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।