Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल में विकास को मिली नई रफ्तार, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा; 1.28 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 06:09 PM (IST)

    करनाल में शहर को स्मार्ट, ग्रीन और स्वच्छ बनाने के लिए 1.28 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। महापौर रेणु बाला गुप्ता और वि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. करनाल में 1.28 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ।

    2. शहर को स्मार्ट, ग्रीन और क्लीन बनाने का लक्ष्य।

    3. बाउंड्री वॉल, वॉकिंग ट्रैक, गार्डन बेंच का निर्माण।

    जागरण संवाददाता, करनाल। शहर को स्मार्ट, ग्रीन और क्लीन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सेक्टर-13 की ग्रीन बेल्ट से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

    महापौर रेणु बाला गुप्ता और विधायक जगमोहन आनंद ने संयुक्त रूप से इन परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। करीब 1.28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सेक्टर-13, 14 और 6 में विकास कार्य शुरू किए गए हैं, जो शहर के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देंगे। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल को आधुनिक, स्वच्छ और हरित शहर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

    परियोजना के तहत कई अहम कार्य शामिल हैं। इनमें 43.55 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल की मरम्मत, ग्रिल फेंसिंग और एमएस गेट का निर्माण किया जाएगा। वहीं, 41.91 लाख रुपये से सेक्टर-13 और 14 में वाकिंग और का नवीनीकरण, चेकरड टाइल्स और इंटरलाकिंग पावर ब्लॉक्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा 42.75 लाख रुपये की लागत से गार्डन बेंच, डस्टबिन, रेन शेल्टर और मल्टी प्ले स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

    विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि ये विकास कार्य शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ हरित क्षेत्र को भी बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर सम्पदा अधिकारी अदिति, एक्सईएन हार्टिकल्चर डा. निधि भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश चंद गुप्ता, पार्षद संकल्प भंडारी, गौरव नागपाल, विकास कथूरिया, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका काठपाल मौजूद रहे।