Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:23 PM (GMT+05:30)

    पुलिस ने करनाल के जुंडला गांव में एक किराए के मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से बनाए जा रहे भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। ...और पढ़ें

    करनाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा।

    करनाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा।

    जागरण संवाददाता, करनाल। गांव जुंडला में पुलिस ने एक किराये के मकान में बनाए जा रहे अवैध पटाखों पर छापा मारा है। मौके से भारी मात्रा में बम-पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस की जांच में आया कि आरोपित बिना किसी लाइसेंस या परमिट के यह काम कर रहा था।

    पुलिस ने आरोपित को मौके पर काबू कर लिया और उसके खिलाफ एक्सप्लोजिव एक्ट (विस्फोटक अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार देर शाम को एसआई अमरजीत अपनी टीम के साथ गश्त और अपराध जांच के दौरान बस अड्डा जुंडला पर मौजूद था।

    इसी दौरान सूचना मिली कि राजेश कुमार निवासी गांव बांसा जिला करनाल जुंडला में मुलतान सिंह के मकान को किराए पर लेकर अंदर पटाखा बम बनाने का काम कर रहा है। सूचना मिलने पर तुरंत टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति डिब्बों में पटाखे भरता हुआ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश कुमार निवासी गांव बांसा जिला करनाल बताया।

    तलाशी लेने पर पटाखों से भरी 65 बंद पेटियां और एक खुली पेटी बरामद हुई। की गई। डिब्बों पर ओरिजिनल वंडर थ्रो लिखा हुआ था। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 66 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने प्रत्येक पेटी से एक-एक डिब्बी बतौर नमूना अलग निकाली और सभी सामान को मोहर से सील कर कब्जे में लिया।

    खबरें और भी

    जांच में पाया गया कि आरोपित राजेश कुमार बिना किसी लाइसेंस या परमिट के कुल 66 पेटियों में बम-पटाखे रखे हुए था। इस पर उसके खिलाफ एक्सप्लोजिव एक्ट 1884 की धारा 9B के तहत कार्रवाई की गई।