Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल जिला परिषद में बड़ा उलटफेर, अविश्वास प्रस्ताव पास, चेयरमैन पद से हटाई गईं परवेश राणा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 04:48 PM (IST)

    करनाल जिला परिषद की चेयरमैन परवेश राणा को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पद से हटा दिया गया है। कुल 19 पार्षदों में से 17 ने उनके खिलाफ मतदान किया। ...और पढ़ें

    17-2 से हारीं चेयरमैन परवेश राणा, पद से किया गया पदमुक्त।

    17-2 से हारीं चेयरमैन परवेश राणा, पद से किया गया पदमुक्त।

    HighLights

    1. चेयरमैन परवेश सोहन राणा को पद से हटाया गया

    2. 17 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया

    3. ग्रांट वितरण में असमानता और वाहन दुरुपयोग के आरोप

    जागरण संवाददाता, करनाल। जिला परिषद की चेयरमैन परवेश राणा को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटा दिया गया है।

    जिला परिषद के कुल 25 पार्षदों में से अविश्वास प्रस्ताव पर हुई बैठक में 19 पार्षद मौजूद रहे। मतदान के दौरान 17 पार्षदों ने चेयरमैन के खिलाफ मतदान किया, जबकि 2 पार्षदों ने उनके पक्ष में वोट डाला।

    चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के पीछे आरोप था कि उन्होंने जिला परिषद की ग्रांट का समान रूप से वितरण नहीं किया। इसके अलावा, उनके पति पर सरकारी वाहन के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए थे।

    अविश्वास प्रस्ताव की पूरी प्रक्रिया जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। बहुमत चेयरमैन के खिलाफ रहने के कारण परवेश सोहन राणा को अपने पद से पदमुक्त कर दिया गया।