करनाल में मंगेतर से वीडियो कॉल के बाद नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, 3 महीने पहले तय हुई थी शादी
करनाल के फुसगढ़ में एक नर्सिंग छात्रा ने मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि मंगेतर ने कुछ ऐसा क ...और पढ़ें
-1784993507856_m.webp)
मंगेतर से वीडियो कॉल कर नर्सिंग छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान।
HighLights
नर्सिंग छात्रा चांदनी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
मंगेतर से वीडियो कॉल के बाद उठाया यह कदम
पुलिस मामले की जांच में जुटी, परिजनों ने लगाए आरोप
जागरण संवाददाता, करनाल। फुसगढ़ में एक नर्सिंग की छात्रा ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजन का कहना है कि छात्रा ने पहले मरने से पहले अपने मंगेतर से बात की थी। उसने कुछ ऐसा कहा कि युवती ने आत्महत्या कर ली।
छात्रा के पिता रामस्वरूप के अनुसार 24 वर्षीय चांदनी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही थी। तीन साल पहले चांदनी का रिश्ता बसताड़ा निवासी युवक अमन के साथ तय किया था। वह इटली में रहकर काम करता है। तीन महीने बाद शादी तय थी। बेटी शादी के बाद विदेश जाने वाली थी।
इसके लिए जरूरी दस्तावेज भी तैयार हो चुके थे। परिवार में खुशी का माहौल था और शादी की खरीदारी भी चल रही थी। घटना के समय सुबह घर में कोई मौजूद नहीं था। चांदनी ने सुबह घर की साफ-सफाई की और मंदिर भी गई थी।
इसके बाद उसकी मां अपने काम पर चली गई, पिता भी घर से बाहर था। काम करने के बाद चांदनी ने अपने मंगेतर अमन से वीडियो कॉल पर बात की, शायद अमन ने उसे शादी करने से मना कर दिया या फिर कुछ ऐसी बात कही, जिससे चांदनी सहन नहीं कर पाई और उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह चांदनी की मां ने ही उसे फंदे पर लटका देखा। सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी सुनील के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।