यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'राहुल गांधी ने PM मोदी की बोलती कर दी बंद', हुड्डा के साथ नजर आईं सैलजा, बोलीं- BJP के कुशासन से दिलानी है मुक्ति
Kumari Selja कुमारी सैलजा आज पहली बार करनाल के असंध से चुनावी रैली की शुरुआत की। नाराजगी के बाद पहली बार भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा एक साथ नजर आए ...और पढ़ें

HighLights
- 'राहुल गांधी ने भरा नया जोश'
- 'हरियाणा में 24 फसलें भी नहीं होती'
- 'पीएम मोदी की कथनी करनी में अंतर'
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज असंध में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान कुमारी सैलजा, भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। नाराजगी के बाद हुड्डा और सैलजा पहली बार एक साथ नजर मंच पर नजर आए। कुमारी सैलजा ने हरियाणा चुनाव में पहली बार रैली को संबोधित किया।
अपने संबोधन में सैलजा ने कहा कि शमशेर सिंह गोगी के नामांकन में ही आपने साबित कर दिया था कि यहां कांग्रेस की एकतरफा जीत तय है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में खुद को साबित कर मोदी जी की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलानी है। सब वर्ग इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पांच अक्टूबर को यही उत्साह दिखाना है।
क्या बोले भूपेंद्र हुड्डा
भूपेंद्र हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के समय राहुल गांधी ने नया जोश भरा था। मोदी जी ने कहा कि 24 फसलों पर एमएसपी दे रहे हैं। हरियाणा में तो इतनी फसल ही नहीं होती। इनकी कथनी करनी में काफी अंतर है। कांग्रेस ही सच्ची किसान हितैषी पार्टी है। हर वर्ग कांग्रेस की ओर देख रहा है। राहुल गांधी स्वामीनाथन आयोग फॉर्मूला की सिफारशों को मजबूती से उठा रहे हैं। कांग्रेस आ रही है भाजपा जा रही है।
'बीजेपी सरकार ने किया महापाप'
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने अपने संबोधन में कहा कि जनता को फैसला करना है कि अपने स्वाभिमान की कैसे रक्षा करनी है। इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिला है। रोजगार ठप हैं, कर्जा बढ़ गया है, भ्रष्टाचार चरम पर है, शोषण के खिलाफ आवाज उठानी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महापाप किया है। ये सरकार दलित विरोधी है।