Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल में SIR को लेकर हो रही थी लापरवाही, SDM ने लगाई फटकार

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    असंध के एसडीएम सुमित सिहाग ने जलमाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी की लापरवाही साम ...और पढ़ें

    एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण के औचक निरीक्षण में लापरवाही उजागर।

    एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण के औचक निरीक्षण में लापरवाही उजागर।

    HighLights

    1. एसडीएम सुमित सिहाग ने जलमाना में किया औचक निरीक्षण।

    2. मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कर्मचारी की लापरवाही उजागर।

    3. एसडीएम ने फटकार लगाई, 14 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश।

    संवाद सहयोगी, जलमाना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के शुद्धीकरण और सत्यापन के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत उपमंडल अधिकारी असंध सुमित सिहाग ने बुधवार को गांव जलमाना स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उसे फटकार लगाई।

    निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारी अभियान की प्रगति, निर्धारित दिशा-निर्देशों और किए जा रहे कार्यों के बारे में संतोषजनक जानकारी देने में असमर्थ रहा। इसके अलावा, कर्मचारी के कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने की शिकायत भी सामने आई, जिस पर एसडीएम ने गंभीरता व्यक्त करते भविष्य में सुधार के निर्देश दिए।

    एसडीएम सुमित सिहाग ने कहा कि (एसआईआर) विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील अभियान है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और अपात्र नामों को हटाना आवश्यक है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा 14 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण किए जाएं। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। आयोग के निर्देशों की अनदेखी की गई तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी