यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Independence Day 2023 के मौके पर करनाल में निकाली गई तिरंगा यात्रा, उमड़ा हुजुम; CM मनोहर लाल हुए शामिल
Independence Day 2023 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जनसमूह के साथ सीएम मनोहर लाल भी यात्रा में शामिल हुए। सीएम मनोहर लाल करन ...और पढ़ें

करनाल, जागरण संवाददाता। Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में करनाल शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनसमूह के साथ सीएम मनोहर लाल भी यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ सांसद संजय भाटिया व मेयर रेणु बाला गुप्ता भी थी।
शहर के मुख्य मार्गों से होकर यात्रा निकली तो लोगों ने सीएम का अभिनंदन किया। यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। इससे पहले सीएम मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पुंडरक गांव में लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
करनाल के दौरे पर हैं सीएम
सीएम मनोहर लाल करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। रविवार को सीएम ने इंद्री हलके जैनपुर साधान गांव, डबकौली कलां व दनियालपुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का समाधान किया था। इस दौरान उन्होंने कई लोगों की पेंशन बनवाई। कई मांगों को स्वीकृत किया और विकास कार्यों के लिए ग्रांट मंजूर की थी। सोमवार की सुबह सीएम ने जनसंवाद के सिलसिले का आगे बढ़ाते हुए पुंडरक गांव में लोगों की समस्याएं सुनी।
लोगों की सुनी समस्याएं
सीएम ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया और समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसंवाद के बाद सीएम मनोहर लाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई तो इसकी अगुवाई सीएम मनोहर लाल ने की।
खबरें और भी
हाथ में तिरंगा लेकर सीएम आगे बढ़े तो पीछे-पीछे लोगों का हुजूम भी तिरंगा लेकर आगे बढ़ा। यात्रा घंटाघर चौक, कर्ण गेट बाजार, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र सहित शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता रहे है। हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।