Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में बीमा क्लेम के लिए रची ट्रक चोरी की साजिश, एक गलती और खुल गई पोल

    Updated: Sat, 30 May 2026 01:25 PM (GMT+05:30)

    पुलिस ने करनाल में ट्रक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता बलबीर सिंह और उसके साथी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    बीमा क्लेम के लिए रची ट्रक चोरी की साजिश, शिकायतकर्ता ही निकला आरोपित।

    बीमा क्लेम के लिए रची ट्रक चोरी की साजिश, शिकायतकर्ता ही निकला आरोपित।

    HighLights

    1. पुलिस ने करनाल में ट्रक चोरी का किया खुलासा

    2. शिकायतकर्ता बलबीर सिंह समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    3. बीमा क्लेम के लिए रची गई थी झूठी साजिश

    जागरण संवाददाता, करनाल। पुलिस ने ट्रक चोरी के एक मामले का करते राजफाश करते हुए शिकायतकर्ता समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ट्रक चोरी नहीं हुआ था, बल्कि बीमा क्लेम हासिल करने के लिए चोरी की झूठी कहानी रची गई थी।

    थाना बुटाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित बलबीर सिंह और उसके साथी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

    जांच अधिकारी ने बताया कि बलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका ट्रक नंबर समाना-बाहु जीटी रोड स्थित एक ढाबे के सामने खड़ा था, जहां से 6 मई की रात अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गए।

    शिकायत के आधार पर थाना बुटाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच थाना टीम इंचार्ज सचिन कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहन पड़ताल की। जांच के दौरान पता चला कि ट्रक चोरी नहीं हुआ था।

    शिकायतकर्ता बलबीर सिंह ने अपने साथी अमरजीत सिंह के साथ मिलकर ट्रक को खुद ही बेच दिया था। इसके बाद दोनों ने बीमा राशि हासिल करने के मकसद से पुलिस में ट्रक चोरी की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी