Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: घरेलू कलह में उजड़ गया परिवार, देवर ने भाभी को उतार मौत के घाट; खुद पीया जहर

    By Ashwani SharmaEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 07:43 PM (IST)

    हरियाणा के करनाल के एक इलाके में घरेलू कलह में एक परिवार उजड़ गया। देवर ने शराब पीकर पहले भाभी के साथ मारपीट की और फिर गला दबा दिया। उसे अचेत अवस्था म ...और पढ़ें

    करनाल में घरेलू कलह में एक परिवार उजड़ गया, पुलिस कर रही जांच
    करनाल में घरेलू कलह में एक परिवार उजड़ गया, पुलिस कर रही जांच

    जागरण संवाददाता, करनाल: घरेलू कलह में देवर ने शराब पीकर पहले भाभी के साथ मारपीट की और फिर गला दबा दिया। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल ले गया। महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके एक घंटे बाद घर आकर खुद भी जहर निगल लिया। उसकी हालत गंभीर बनी है और वह राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कालेज में उपचाराधीन है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को स्वजनों को सौंप दिया।

    इस बात से नाराज था देवर

    सबसे बड़े भाई काला की पत्नी 25 वर्षीय रूपा घर का गुजारा चलाने के लिए आसपास के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। सबसे छोटे देवर प्रवीण को इस बात से एतराज रहता कि उसकी भाभी दूसरों के घरों में जाकर साफ सफाई करती है। यह भी पता चला कि प्रवीण का मकान को लेकर भी भाभी से विवाद था। इन्हीं बातों को लेकर रविवार देर रात देवर व भाभी के बीच में झगड़ा हो गया।

    यह भी पढ़ें- पति को चोरी करने से मना किया तो पत्नी को दिया जहर, महिला अस्पताल में भर्ती; केस दर्ज

    पति गया था मजदूरी करने

    उस समय रूपा का पति कबड्डी टूर्नामेंट में मजदूरी पर गया हुआ था। झगड़े में दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। स्वजनों को दोनों के जहर निगलने का पता चला तो वह उन्हें लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल अस्पताल में पहुंचे। जहां भाभी ने दम तोड़ दिया। देवर की हालत गंभीर बनी हुई है। रूपा के एक बच्चा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।