Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में युवती से मिलने पहुंचे करनाल के युवक से मारपीट, 'लव जिहाद' के शक में बजरंग दल ने गले में डाला पट्टा

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:46 PM (GMT+05:30)

    हरिद्वार में एक युवती से मिलने गए करनाल के युवक को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पीटा, क्योंकि वे अलग-अलग समुदाय के थे। ...और पढ़ें

    हरिद्वार में युवती से मिलने गए करनाल के युवक को गले में पट्टा डालकर पीटा (फोटो: जागरण)

    हरिद्वार में युवती से मिलने गए करनाल के युवक को गले में पट्टा डालकर पीटा (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, करनाल। हरिद्वार में लड़की से मिलने गए करनाल के एक युवक के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गले में कुत्ते का पट्टा डालकर मारपीट की क्योंकि युवक अलग समुदाय का है और युवती दूसरे समुदाय की है।

    लव जिहाद के शक में युवक के साथ मारपीट की गई। उसे लहू लूहान कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का मेडिकल कराया। इसके बाद युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

    जानकारी अनुसार युवक शादाब (28) मूल रूप से करनाल का रहने वाला है। फिलहाल वह हरिद्वार के सिडकुल के एक अस्पताल में काम करता है और वहीं रहता है। शनिवार को वह कनखल थाना क्षेत्र में एक परिचित लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया था।

    बताया जा रहा है वह दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं और दोस्त है। लड़का दूसरे समुदाय का है तो किसी ने इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दे दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को लड़की के घर से निकाला और उसके साथ मारपीट की। उसके गले में कुत्ते का पट्टा डालकर खंभे से बांध दिया।

    उसके सिर पर भी गंभीर चोट मार दी। लहू लुहान अवस्था में वह मदद मांगता रहा। इसके बाद किसी ने पुलिस को फोन किया। फिर पुलिस उस युवक को अपने साथ ले गई। इस मारपीट की वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कनखल थाने के एसएसआई अनुज सिंह के मुताबिक, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान हो सके।

    खबरें और भी