Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत, बेटा गंभीर

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 09:12 PM (IST)

    शाहाबाद के धंतौड़ी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक भाई का बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। ...और पढ़ें

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत।

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत।

    HighLights

    1. धंतौड़ी गांव में हाईटेंशन लाइन से दो भाइयों की मौत

    2. एक भाई का बेटा गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती

    3. बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष

    संवाद सूत्र, शाहाबाद। कस्बे के गांव धंतौड़ी में शुक्रवार सुबह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक भाई का बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। उसका कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान बलविंदर बिंदा (48) और नाथी राम (60) पुत्र मणीराम के रूप में हुई है। वहीं, नाथी राम का 35 वर्षीय बेटा नरेश उर्फ लाडी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

    शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव में लोहे व बान के मंजे ठीक करने वाला कारीगर आया था। उसे देखकर बलविंदर बिंदा ने आवाज देकर बताया कि उसका भी एक मंजा ठीक करवाना है। वह मकान की पहली मंजिल की बालकनी में रखा लोहे का मंजा उठाने पहुंचा। जैसे ही उसने मंजा उठाया, उसका पिछला हिस्सा मकान के बिल्कुल पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगते ही बलविंदर गंभीर रूप से झुलस गया।

    चीख सुनकर पास के मकान से उसका बड़ा भाई नाथी राम उसे बचाने दौड़ा लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को बचाने के प्रयास में नाथी राम का बेटा नरेश उर्फ लाडी भी हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने तीनों को तुरंत कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान बलविंदर और नाथी राम ने दम तोड़ दिया। नरेश का आइसीयू में इलाज जारी है।

    सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। इस हादसे ने परिवार पर दूसरा बड़ा दुख लाकर खड़ा कर दिया। करीब 25 दिन पहले ही बलविंदर बिंदा के इकलौते बेटे प्रशांत की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। बेटे के गम से उबर भी नहीं पाया था कि अब बलविंदर की भी जान चली गई।

    खबरें और भी

    घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी रोष है। उनका आरोप है कि मकानों के बेहद पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को इंसुलेटेड (रबर कोटेड) केबल से बदलने की मांग पहले भी की गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    उल्लेखनीय है कि 13 जून को भी जिले में इसी तरह के हादसे में लाडवा रोड स्थित शंकर कालोनी में 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर पृथ्वी सिंह (62) और उनके किरायेदार शमशेर सिंह (42) की मौत हो गई थी। उस दौरान शमशेर कमरे और गैलरी की सफाई करते समय पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया था।