Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में शर्मनाक वारदात, डॉक्टर ने 15 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म; मेडिकल में पुष्टि

    Updated: Sun, 31 May 2026 10:17 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में 62 वर्षीय परामर्शदाता चिकित्सक पर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

    डॉक्टर ने 15 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

    डॉक्टर ने 15 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. कुरुक्षेत्र अस्पताल में 62 वर्षीय डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप।

    2. 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल में हुई।

    3. आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र शैली की सेवाएं तत्काल समाप्त की गईं।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में 62 वर्ष के परामर्शदाता चिकित्सक पर 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने लड़की का मेडिकल कराया गया, इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने रविवार देर सायं लड़की के पिता के बयान पर डाक्टर शैलेंद्र शैली पर केस दर्ज कर लिया।

    उधर, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक कार्यालय की ओर से उसकी सेवाएं समाप्त करने का पत्र जारी कर दिया गया। आरोपित अभी फरार है। वह कैथल के नागरिक अस्पताल से पीएमओ के पद से सेवानिवृत्त है और यहां परामर्शदाता चिकित्सक के पद पर कार्यरत था। इस पर पहले भी एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे थे। तब उसे जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में बरी हो गया था।

    लड़की के पिता शुक्रवार 29 मई को यहां इलाज कराने आए थे, उन्हें चिकित्सकों ने दाखिल कर लिया था। लड़की अपने पिता के साथ वार्ड में रुकी थी। 29 मई को दोपहर 2:30 बजे लड़की की भी तबीयत खराब हो गई। लडृकी ने डाक्टरों से पेट में दर्द और बाथरूम में जलन की बात कही।

    उसे शनिवार सायं 8:30 बजे आपातकालीन विभाग में दाखिल किया गया। लड़की ने बताया कि उसके साथ डाक्टर ने गलत काम किया है। आरोप है डाक्टर शैलेंद्र शैली ने लड़की को ओपीडी में बैठाकर रखा। केयूके थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। देर शाम लड़की के बयान दर्ज किए गए।

    खबरें और भी

    अस्पताल में एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. उपेंद्र ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे लड़की को ज्यादा ब्लीडिंग होने पर फीमेल वार्ड से इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। इसके बाद लड़की ने बताया कि ओपीडी में उसका यौन उत्पीड़न हुआ। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले जाया गया। वहां भी यौन उत्पीड़न की बात कही।

    पुलिस ने दर्ज किया केस: सुरेंद्र

    थाना केयूके सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की के बयान भी दर्ज कर लिये गए हैं। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    परामर्शदाता डॉ. शैलेंद्र की सेवाएं समाप्त

    रविवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमित मिश्रा डाक्टर शैलेंद्र शैली की सेवाएं तुरंत प्रभाव से की रद करने का पत्र जारी कर दिया। इसमें डा. शैलेंद्र शैली के खिलाफ केयूके पुलिस थाना में मामला दर्ज होने और उन पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की बात भी लिखी गई है।