कुरुक्षेत्र में अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक को कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में कोमा में भर्ती
अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे एक युवक को कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया। ...और पढ़ें
-1778256246317_m.webp)
अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक को कार ने मारी टक्कर। फोटो जागरण
HighLights
अमेरिका से डिपोर्ट युवक को कार ने टक्कर मारी।
गंभीर रूप से घायल युवक कोमा में भर्ती।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक को कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि युवक की मोटरसाइकिल करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कोमा में बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपित चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैथल के गांव पबनावा निवासी महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई अनिल किसी घरेलू काम से कुरुक्षेत्र आया था। काम खत्म करने के बाद वह मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था। जब वह ढांड रोड पर टेरी कालेज के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही अनिल सड़क पर जा गिरा, जबकि मोटरसाइकिल काफी दूर जाकर गिरा। आरोप है कि हादसे के बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय अनिल के ऊपर से कार निकालने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
घटना का वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कार चालक युवक को कुचलने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। ज्योतिसर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।
खबरें और भी
60 लाख खर्च कर गया था अमेरिका
स्वजन के अनुसार अनिल करीब दो साल पहले डंकी रूट से 60 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया था। वहां वह एक स्टोर पर सेल्समैन का काम करता था। करीब एक साल पहले उसे अमेरिका में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और वह जेल में रहा।
इसी साल 11 फरवरी को उसे डिपोर्ट कर भारत भेज दिया था। यहां आने के बाद वह सैलून का काम सीख रहा था। अनिल शादीशुदा है और उसका सात वर्षीय बेटा आदित्य है।