Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साधु समाज के गुस्से के बाद प्रशासन का एक्शन, कुरुक्षेत्र में मंदिर के पुजारी पर हमला करने वाले आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 03:40 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र के अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के पुजारी से मारपीट के आरोपी पंकज के अवैध कब्जे वाले घर का एक हिस्सा बुलडोजर से ढहा दिया गया। ...और पढ़ें

    साधु समाज के गुस्से के बाद प्रशासन का एक्शन (फोटो: जागरण)

    साधु समाज के गुस्से के बाद प्रशासन का एक्शन (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। गांव अढ़ोनी में शिव मंदिर के बुजुर्ग पुजारी से मारपीट करने के आरोपित पीर की दरगाह के सेवादार के घर पर जेसीबी से कार्रवाई करते हुए उसके एक हिस्से को ढहा दिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एक दिन पहले ही गली की जगह में अवैध कब्जा करने

    वालों को नोटिस जारी कर दिए थे। इसके बाद सुबह ही भारी पुलिस बल गांव में पहुंचा और जेसीबी के साथ आरोपित के मकान के एक हिस्सा को ढहा दिया गया है। आरोपित के मकान एक साइड से सात फुट तक गली की जगह में बनाया गया था, वहीं दूसरी ओर साढ़े तीन फुट तक गली में कब्जा कर कमरा बनाया गया था।

    पुलिस बल मौजूदगी में जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे चली इस कार्रवाई में आरोपित के मकान का काफी हिस्सा तोड़ा गया। आरोपित ने मां ने मकान ना तोड़ने की गुहार लगाई और कहा कि सभी ग्रामीणों के अवैध कब्जे हटाए जाने चाहिएं। वहीं कई ग्रामीणों ने इसे जैसी करनी, वैसी भरनी वाली कहावत के रूप में देखा और श्रद्धालुओं ने कहा कि जो जैसा करेगा, वैसा ही भुगतेगा।

    पुजारी के साथ हुई थी मारपीट

    गौरतलब है कि नौ जुलाई को अल सुबह चार बजे आरोपित पंकज ने शिव मंदिर के पुजारी 74 वर्षीय योगीराज के साथ मारपीट की थी। उसे अधमरा कर गले में कपड़ा बांधकर चौक पर फेंक आया था।

    खबरें और भी

    सुबह जब ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुजारी की तलाश शुरू की तो सीसी टीवी कैमरे में आरोपित पंकज, उसकी पत्नी और तीसरे आरोपित इंद्र की इस वारदात का पता चला। सीसी टीवी में आरोपित पुजारी को गली में घसीटते हुए ले जाता दिखाई दिया।

    इसे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल पुजारी को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया।थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पंकज और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। इसके बाद शनिवार को देर सायं आरोपित को निशानदेही के लिए गांव अढ़ोनी ले जाते हुए उसने भागने का प्रयास किया।

    इसी प्रयास में पुल से छलांग लगा दी। इससे आरोपित पंकज की टांग पर चोट आई है। वहीं पुलिस ने तीसरे आरोपित इंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। अब सोमवार को प्रशासन की ओर से गांव में अवैध कब्जे पर कार्रवाई करते हुए आरोपित के गली में बने मकान के बड़े हिस्से को गिरा दिया गया है।

    15 जुलाई में मंदिर में जुटेगा साधू समाज

    वहीं दूसरी ओर इस घटना पर साधु समाज ने रोष जताया है। इसके साथ ही 15 जुलाई को गांव में बैठक बुलाई है।साधु समाज के सदस्यों ने कहा कि इस तरह से पुजारी पर जानलेवा हमला करना गलत है। प्रशासन अपना काम कर रहा है। साधु समाज ने अपनी बैठक बुलाई है। साधु समाज की ओर से बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।