Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट और घसीटने के आरोपी पर एक्शन, अवैध मकान पर चला बुलडोजर

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:01 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र के अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के पुजारी से मारपीट के आरोपी पंकज के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर एक हिस्सा ढहा दिया गया। ...और पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में पुजारी से मारपीट के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर।

    कुरुक्षेत्र में पुजारी से मारपीट के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर।

    HighLights

    1. पुजारी से मारपीट के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला

    2. अढ़ोनी गांव में अवैध कब्जे पर प्रशासन ने की कार्रवाई

    3. आरोपी पंकज के मकान का एक हिस्सा ढहाया गया

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के बुजुर्ग पुजारी से मारपीट करने के आरोपित दरगाह के सेवादार के घर पर जेसीबी से कार्रवाई करते हुए उसके एक हिस्से को ढहा दिया गया है।

    इसके लिए जिला विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से एक दिन पहले ही गली की जगह में अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किए थे। इसके बाद सुबह ही भारी पुलिसबल गांव में पहुंचा और जेसीबी के साथ आरोपित के मकान के एक हिस्से को ढहा दिया।

    करीब 100 फीट की लंबाई में आरोपित के मकान का एक हिस्सा सात सात फीट तक गली की जगह में बनाया था। दूसरी ओर दरगाह का भी तीन फीट से अधिक हिस्सा गली में कब्जा कर बनाया था। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई में आरोपित में गली से कब्जा हटवाते हुए मकान के इस हिस्से को तोड़ा गया।

    खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अमित कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर तैनात रहे। आरोपित की मां ने मकान न तोड़ने की गुहार लगाई और कहा कि सभी ग्रामीणों के अवैध कब्जे हटाए जाने चाहिए। वहीं, कई ग्रामीणों ने इसे जैसी करनी, वैसी भरनी वाली कहावत के रूप में देखा और श्रद्धालुओं ने कहा कि जो जैसा करेगा, वैसा ही भुगतेगा।

    बता दें कि नौ जुलाई तड़के चार बजे आरोपित पंकज ने गांव अढ़ोनी के 74 वर्षीय शिव मंदिर पुजारी योगीराज से मारपीट कर उन्हें अधमरा कर दिया और गले में कपड़ा बांधकर चौक पर फेंक दिया। सीसीटीवी के आधार पर पंकज, उसकी पत्नी और इंद्र की पहचान हुई।

    खबरें और भी

    पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही के दौरान पंकज ने भागने के लिए पुल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी टांग घायल हो गई। सोमवार को प्रशासन ने उसके अवैध मकान के बड़े हिस्से पर बुलडोजर कार्रवाई की। घटना पर साधु समाज ने रोष जताया है। साथ ही 15 जुलाई को गांव में बैठक बुलाई है।