Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कनाडा का Family Visa दिलाने के नाम पर 85 लाख की ठगी, रिश्तेदार ने ही लगाया चूना; 4 के खिलाफ FIR दर्ज

    By Satvinder Singh GirnEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 09:49 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र जिले में कनाडा का फैमिली वीजा दिलाने के नाम पर 85 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात तो यह कि चूना रिश्तेदार ने लगाया है। प ...और पढ़ें

    कनाडा का फैमिली वीजा दिलाने के नाम पर 85 लाख की ठगी, रिश्तेदार ने ही लगाया चूना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    कनाडा का फैमिली वीजा दिलाने के नाम पर 85 लाख की ठगी, रिश्तेदार ने ही लगाया चूना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. कनाडा का फैमिली वीजा दिलाने के नाम लाखों की ठगी
    2. कुरुक्षेत्र पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
    3. पीड़िता को पत्नी और बेटियों के साथ जाना था कनाडा

    कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। Canada Visa Fraud फैमिली वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर एजेंटों ने एक परिवार से 85 लाख रुपये ठग लिए। एजेंटों ने एक करोड़ 30 लाख रुपये में पूरे परिवार का वीजा लगवाने का झांसा दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पिहोवा के अंबाला रोड निवासी प्रगट सिंह ने पिहोवा शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके वह अपने परिवार सहित कनाडा जाने का इच्छुक था। उसने अपनी पत्नी व दो लड़कियों को साथ कनाडा जाना था।

    प्रगट सिंह ने बताया कि उसकी मुलाकात एक रिश्तेदार असंध निवासी प्रभजोत के साथ हुई। आरोपित ने बताया कि उनकी लोगों को विदेश भेजने की फर्म है। वे ट्रैवल एजेंसी व विदेश भेजने का कार्य करते हैं। आरोपित ने आश्वासन दिया कि वह उसे व उसके परिवार को कनाडा का फैमिली वीजा लगवा देगा। आरोपित ने कहा कि एक व्यक्ति का वीजा लगवाने के ऊपर लगभग 35 लाख रुपये का खर्च आएगा। उसके पूरे परिवार का एक करोड़ 30 लाख रुपये में वीजा लगवाने की बात तय हुई थी।

    मई 2022 व मई 2023 तक दिए थे 57 लाख रुपये, 38 तोले सोना व किया सेल्टोस गाड़ी

    शिकायत में बताया कि उसने आरोपित को उसके व उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खाते से आरटीजीएस व नकद के माध्यम से मई 2022 से लेकर मई 2023 तक लगभग 57 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। आरोपित ने यह राशि अलग-अलग बैंक खातों में प्राप्त किया हुआ है। आरोपितों ने बताया कि उनकी ट्रैवल एजेंसी के अलावा तीन फर्में व बिजनेस हैं।

    ये भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति फिर अटकी, गुटबाजी में फंसी लिस्ट; अब अक्टूबर में होगी जारी

    आरोपित ने अलग-अलग बैंक खातों में उसके व उसकी लड़कियों के बैंक खातों से पैसे प्राप्त किए। सारे पैसे आरटीजीएस व नकद के माध्यम से आरोपितों को दिए। इसके अलावा आरोपित ने उनसे 38 तोले सोना व 2020 माडल की किया सेल्टोस गाड़ी जो उसकी बेटी मनप्रीत के नाम है वह भी ली हुई है। सोने व गाड़ी की कीमत लगभग 28 लाख रुपये बनती है।

    खबरें और भी

    घर आ कर भी ले गए थे नकद पैसे

    आरोपित अलग-अलग समय पर पिहोवा उसके घर पर आ कर नकद पैसे लेकर गए हैं। उनकी सीसीटीवी फुटेज व वीडियो उनके पास है। आरोपित ने वीजा लगवाने के लिए उन चारों के पासपोर्ट लिए थे। काफी समय निकल जाने के बाद भी आरोपितों ने वीजा नहीं लगवाया। एक साल बीत जाने के बाद जब लगभग 85 लाख रुपये देने के बाद भी उनका वीजा नहीं लग रहा था तो आरोपितों पर शक हुआ। जून माह में आरोपितों ने पैसे की मांग की तो शिकायतकर्ता ने पहले वीजा लगवाने की बात कही। आरोपितों ने उसे कहा कि पहले उसका व उसकी पत्नी का वीजा लगेगा, उसके कुछ समय पर दोनों लड़कियों का वीजा लगेगा।

    शिकायतकर्ता ने आरोपितों से अपनी दोनों लड़कियों के पासपोर्ट वापस ले लिए। आरोपितों ने अब उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसने अपने रिश्तेदारों के जरिए आरोपितों के बारे में पता किया तो उन्हें पता चला कि आरोपित सुशील कुमार व रंजीत कौर असंध में नहीं हैं वे विदेश भाग गए हैं। जब उन्होंने आरोपितों से अपने पैसे व पासपोर्ट वापस मांगे तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज किया। आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर करनाल निवासी सुशील कुमार, उसकी पत्नी अंजली, असंध निवासी रंजीत कौर, डैनी सिंह व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

    ये भी पढ़ें- CM मनोहर लाल की भगवंत मान को दोटूक: SYL पर भ्रमित कर रहा पंजाब, नहर निर्माण और पानी की उपलब्धता अलग-अलग मुद्दे