यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा में कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति फिर अटकी, गुटबाजी में फंसी लिस्ट; अब अक्टूबर में होगी जारी
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के कारण पदाधिकारियों की नियुक्ति अटकी पड़ी है। माना जा रहा था कि मंगलवार को पहली लिस्ट जारी हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर
- दावों के बावजूद गुटबाजी में फंसी सूची
- अब अक्टूबर में संगठन के एलान का दावा
चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Haryana Congress Politics हरियाणा में कांग्रेस के संगठन का गठन फिर से अटक गया है। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के दावों के बावजूद मंगलवार को संगठन की सूची जारी नहीं हो सकी। अब इसे अक्टूबर के लिए टाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरोधियों ने पार्टी प्रभारी को अपने समर्थकों की सूची नहीं दी है।
हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा तथा विधायक किरण चौधरी अलग-अलग गुटों का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रदेश में पिछले करीब नौ वर्षों से कांग्रेस के संगठन का गठन नहीं हो पा रहा है। इस बीच दो प्रदेशाध्यक्ष तथा करीब आधा दर्जन प्रभारी बदल चुके हैं।
ये भी पढ़ें- CM मनोहर लाल की भगवंत मान को दोटूक: SYL पर भ्रमित कर रहा पंजाब, नहर निर्माण और पानी की उपलब्धता अलग-अलग मुद्दे
एसआरके ग्रुप ने नहीं दिए अपने नाम
लंबे इंतजार के बाद पार्टी प्रभारी व अन्य नेताओं द्वारा दावा किया गया था कि संगठन की पहली सूची 26 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। इस पर भी पेच फंस गया है। एसआरके (सैलजा-रणदीप और किरण) ग्रुप के नेताओं ने आरोप लगाया है कि अभी तक की लिस्ट में सिर्फ एक ही ग्रुप के जिलाध्यक्षों का दबदबा है। इस संबंध में एसआरके ग्रुप के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा केसी वेणुगोपाल को शिकायत की है।
अक्टूबर तक टला संगठन का गठन
तीनों नेता पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया की बजाय अपने समर्थकों को संगठन में एडजस्ट करवाने के लिए सूची खरगे या वेणुगोपाल को सौंपेंगे। इस उठापटक के बीच कांग्रेस हाईकमान ने अब संगठन का एलान अक्टूबर माह तक के लिए टाल दिया है।