Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के लाल का 'हॉर्मुज' में पराक्रम, युद्ध के मुहाने से LPG टैंकर सुरक्षित निकाल लाए बाबैन के चीफ ऑफिसर

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 08:50 AM (IST)

    अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव के दौरान, कुरुक्षेत्र के चीफ ऑफिसर सोहन लाल ने भारतीय एलपीजी टैंकर 'पाइन गैस' को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित नि ...और पढ़ें

    युद्ध के मुहाने से LPG टैंकर सुरक्षित निकाल लाए बाबैन के चीफ ऑफिसर (फोटो: जागरण)

    युद्ध के मुहाने से LPG टैंकर सुरक्षित निकाल लाए बाबैन के चीफ ऑफिसर (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कुरुक्षेत्र। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग हो रही है। गैस की कमी को लेकर अफवाहों के बीच भारतीय एलपीजी टैंकर पाइन गैस समुद्री जहाज को बाबैन के गांव सिंबलवाल के युवा जहाज के चीफ आफिसर सोहन लाल ने अति संवेदनशील समुद्री मार्ग स्टेट आफ होर्मुज से सुरक्षित पार करवाया है। एलपीजी गैस से भरा यह समुद्री जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसा हुआ था।

    चीफ आफिसर सोहन लाल ने इस जहाज को 23 मार्च को विश्व के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक और सुरक्षित पार करा लिया है। यह टैंकर अब 29 मार्च को न्यू मंगलौर बंदरगाह पर भारत पहुंचेगा, जिससे देश में एलपीजी गैस को लेकर जारी कमी से लोगों को कुछ राहत मिलेगी। इस महत्वपूर्ण मिशन से गांव का नाम भी रोशन हुआ है।

    जहाज के मुख्य अधिकारी (चीफ आफिसर) के पद पर सोहन लाल इस पूरे आपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। वे गांव के पूर्व सरपंच व भाजपा मंडल बाबैन के पूर्व महामंत्री किशोरी लाल के बेटे हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बाबैन व लाडवा विधानसभा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पाइन गैस नामक इस समुद्री जहाज का होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पाइन गैस समुद्री जहाज को इस क्षेत्र से सुरक्षित निकालने में भारतीय और ईरानी नौ सेनाओं का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे यह अभियान पूरी तरह सुरक्षित और सफल रहा।