HSGMC ने कुरुक्षेत्र के मीरी-पीरी संस्थान का कार्यभार संभाला, SGPC से लंबे विवाद के बाद बड़ा कदम
एचएसजीएमसी ने 72 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद कुरुक्षेत्र के मीरी-पीरी संस्थान का कार्यभार संभाल लिया है। ...और पढ़ें
-1785143210343_m.webp)
HSGMC ने कुरुक्षेत्र के मीरी-पीरी संस्थान का कार्यभार संभाला (फोटो: जागरण)
HighLights
एचएसजीएमसी ने मीरी-पीरी संस्थान का कार्यभार संभाला।
72 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद कार्रवाई।
एसजीपीसी और एचएसजीएमसी के बीच था विवाद।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। पिछले कई माह से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बीच चली आ रही खींचतान के बीच सोमवार को एचएसजीएमसी ने मीरी - पीरी संस्थान की सेवा संभाल ली है।
एचएसजीएमसी कार्यकारिणी की ओर से दिया गया 72 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद सोमवार सुबह एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह जिंदा ने कार्यकारिणी सहित अन्य सदस्यों के साथ संस्थान में पहुंचकर विधिवत रूप से सेवा संभालने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि एचएसजीएमसी पिछले कई माह से एसजीपीसी को कार्यभार सौंपने के लिए बातचीत कर रही थी बाकायदा इसके लिए वीरवार को एचएसजीएमसी कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर सर्व समिति से प्रस्ताव पास कर एसजीपीसी को पत्र भेजा गया था इस पत्र में एसजीपीसी को मेरी पीढ़ी संस्थान की सेवा सौंपने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था इस तरह समय तक एसजीपीसी की ओर से किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई ऐसे में आज एचएसजीएमसी कार्यकारिणी और सदस्यों ने संस्थान पहुंचकर सेवा संभाल ली है।
गौरतलब है की पिछले कई माह से संस्थान की सेवा संभाल को लेकर एचएसजीएमसी और एसजीपीसी आमने-सामने हो रही थी। इसको लेकर पिछले दिनों ही हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से विवाद को शांत किया था। इसके बाद से ही संस्थान की सेवा संभाल को लेकर दोनों ओर से आरोप- प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।
इतना ही नहीं 12 मई को अदालत की ओर से हरियाणा कमेटी के हक में फैसला दिए जाने के बाद भी चार्ज न संभालने पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थी। आज एचएसजीएमसी ने सभी अटकलों को विराम देते हुए चार्ज संभाल लिया है।
खबरें और भी
हालांकि इस मामले को लेकर एसजीपीसी की ओर से अदालत में रिव्यू पटीशन लगाई गई थी, जिस पर आज ही सुनवाई होनी है। वहीं एचएसजीएमसी मुख्यालय के अतिरिक्त सचिव सहित अन्य टीम अदालत में सुनवाई के लिए पहुंची हुई है।