Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में SIR...15 लाख मतदाताओं के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ, तीन अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:52 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 1,15,502 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म जमा कराने की तारीख 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि बी ...और पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में SIR...15 लाख मतदाताओं के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ (फाइल फोटो)

    कुरुक्षेत्र में SIR...15 लाख मतदाताओं के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई

    2. 1,15,502 मतदाताओं के फॉर्म अभी भी बकाया

    3. अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी प्रकाशित

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने की तारीख को 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

    इस दौरान शेष बचे 115502 मतदाताओं का एन्यूमरेशन फार्म डिजिटाइज करने के लिए घर-घर जाएंगे। इसके अलावा नागरिक भी बीएलओ से संपर्क करके अपना एन्यूमरेशन फार्म जमा करवा सकते हैं। उपायुक्त ने बीएलओ, बीएलए और एसआईआर से कार्य से जुड़े तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने पर बधाई दी।

    वह लघु सचिवालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब एसआइआर का कार्य 24 जुलाई तक चलेगा और 31 जुलाई को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की जाएगी।

    इस सूची में जो भी कमियां, खामियां होगी, उनको दुरुस्त करवाने के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक एआरओ को जमा करवा सकते हैं। सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के बाद तीन अक्टूबर को फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि जिला में कुल 783831 मतदाता हैं, इनको चार विधानसभाओं और 810 बूथों में बांटा हुआ है। सभी बूथों के प्रत्येक मतदाता को एन्यूमरेशन फार्म बांटा जा चुका है। इनमें से 668239 मतदाताओं से एन्यूमरेशन फार्म बीएलओ के पास पहुंच चुका है, जिनका डाटा डिजिटाइज किया जा चुका है। अब जिले में 115502 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म आने बाकी है, जिनको एएसडीडी श्रेणी में डाला गया है।

    जिला में लाडवा विधानसभा अव्वल

    उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा में 19327 यानी 9.77 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 18986 यानी 10.98 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 52547 यानी 23.47 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 24642 यानी 13.03 प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म आने बाकी हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने बूथों पर और डोर टू डोर कार्य को 24 जुलाई तक निरंतर जारी रखेंगे। इसके साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि वो अपने-अपने एन्यूमरेशन फार्म को भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करवाएं।