कुरुक्षेत्र में पत्नी के साथ होटल में रुके युवक से मिला ऐसी चीज, देखते ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
पुलिस ने शाहाबाद के एक होटल से साहिल नामक युवक को चार अवैध जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शु ...और पढ़ें
-1782561230448_m.webp)
शाहाबाद में होटल से युवक चार जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज
HighLights
शाहाबाद में युवक चार अवैध जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार।
पुलिस ने होटल में छापेमारी कर साहिल को पकड़ा।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को चार अवैध जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रावी कॉलोनी निवासी साहिल के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब-इंस्पेक्टर कृष्ण की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि साहिल पत्नी के साथ शाहाबाद के एक होटल में ठहरा हुआ है और उसके पास अवैध हथियार या कारतूस है। छापामारी के दौरान आरोपित की पैंट की जेब से चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपित कारतूसों का कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने पंजाब के मलेरकोटला निवासी सागर का नाम लिया।