Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नवीन जिंदल BJP में हुए शामिल, कुरुक्षेत्र से मिला टिकट

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 08:46 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस उलटफेर के चलते कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र से कांग्रेस ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव से पहले नवीन जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ।
    लोकसभा चुनाव से पहले नवीन जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ।

    डिजिटल डेस्क, कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस के नेता रहे नवीन जिंदल ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और देश के बड़े उद्योगपति हैं।

    नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से 2004 से 2009 और 2009 से 2014 तक कांग्रेस से सांसद रहे हैं। हरियाणा की राजनीति में नवीन जिंदल का बड़ा मुकाम है। भाजपा मुख्यालय में नवीन जिंदल को पटका पहनाकर महासचिव विनोद तावड़े ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

    ये भी पढ़ें: 'दिल्ली में केजरीवाल पर कार्रवाई...' AAP सुप्रीमो को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने दिया बड़ा बयान

    विकसित भारत के सपने में दूंगा योगदान- नवीन जिंदल

    दिल्ली में आयोजित बीजेपी के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नवीन जिंदल ने कहा कि आज मेरे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने में शामिल होकर योगदान दे सकूं। बीजेपी के नेतृत्व ने मुझे ये मौका दिया इसके लिए बहुत आभारी हूं।