Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्लैंड भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, कुरुक्षेत्र के पिहोवा से आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:02 AM (IST)

    पिहोवा पुलिस ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर 3.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी यीशु दयासागर उर्फ सागर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पिहोवा में इंग्लैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

    2. आरोपी यीशु दयासागर उर्फ सागर ठाकुर ने 3.52 लाख रुपये ठगे

    3. शिकायतकर्ता संजय सैनी के बेटे को स्टडी वीजा का झांसा दिया

    जागरण संवाददाता, पिहोवा : थाना शहर पिहोवा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपित यीशु दयासागर उर्फ सागर ठाकुर वासी पिहोवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 21 मार्च 2026 को पुलिस को दी शिकायत में संजय सैनी वासी पिहोवा ने बताया कि उसका बेटा इंग्लैंड जाने का इच्छुक था। इस संबंध में उन्होंने सागर सोलंकी उर्फ सागर व मोहित वासीयान पिहोवा से संपर्क किया।

    शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपितों ने उसे बताया कि वे लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उसके लड़के को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेज देंगे, जिसके लिए 15 लाख रुपये खर्च आएगा। उसने उनकी बात पर विश्वास करके 5 सितंबर 2025 को लड़के का पासपोर्ट व अन्य कागजात आरोपितों को दे दिए।

    उसके बाद आरोपिताें ने अलग-अलग तारीखों में तीन लाख 52 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपितों ने न तो उसके लड़के को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए तो उसने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना शहर पिहोवा में केस दर्ज करके जांच उप निरीक्षक महेश कुमार द्वारा की गई और आरोपित को गिरफ्तार कर उससे फिलहाल 5 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।