हरियाणा में शाहाबाद विधानसभा ने सबसे पहले पूरा किया SIR का कार्य, 11% मतदाता मिले डेड और डुप्लीकेट
शाहाबाद विधानसभा ने प्रदेश में सबसे पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा कर लिया है, जिसके लिए उपायुक्त ने एसडीएम और सभी सहयोगियों को श्रेय ...और पढ़ें

हरियाणा में सबसे पहले शाहाबाद विधानसभा ने पूरा किया एसआईआर का कार्य।
HighLights
शाहाबाद विधानसभा ने प्रदेश में एसआईआर कार्य सबसे पहले पूरा किया।
उपायुक्त ने एसडीएम और चुनाव विभाग को इस सफलता का श्रेय दिया।
शाहाबाद में 88.86% मतदाताओं का डेटा सफलतापूर्वक डिजिटाइज किया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शाहाबाद विधानसभा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य को प्रदेश में सबसे पहले पूरा किया है। उपायुक्त ने इसका श्रेय एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी, चुनाव विभाग, बीएलओ, बीएलए और इस कार्य में सहयोग करने वालों को दिया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा में 185 मतदान केंद्रों पर 185 बीएलओ ने एसआईआर का कार्य किया। इन बूथों पर कुल 172945 मतदाता हैं, इनमें से 153852 मतदाताओं यानी 88.86 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन और 19033 मतदाता यानी 11.04 प्रतिशत एएसडीडी (अब्सेंट, शिफ्टेड, डेड एवं डुप्लीकेट) मिले।
प्रदेश, जिला के साथ 15 जून से शुरू हुए एसआईआर के कार्य को दो दिन पहले ही शाहाबाद ने पूरा कर लिया है और ऐसा करने वाला शाहाबाद विधानसभा ने सबसे पहली विधानसभा बन गई है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 810 बूथों पर 783831 मतदाताओं का विशेष गहण पुनरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक 781375 मतदाताओं यानी 99.69 प्रतिशत को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं। इनमें लाडवा विधानसभा में 99.84 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 100 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 99.49 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 99.47 प्रतिशत शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि 653872 मतदाताओं यानी 83.42 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइजेशन कर दिया गया है। इनमें लाडवा विधानसभा में 176500 मतदाता यानी 89.19 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 153852 मतदाता यानी 88.96 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 162190 मतदाता यानी 72.44 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 161330 यानी 85.32 प्रतिशत का कार्य शामिल है।