हरियाणा में नाबालिग भाई ने बहन को किया प्रेग्नेंट, अश्लील वीडियो देखकर करता था दुष्कर्म; चौंकाने वाला खुलासा
कुरुक्षेत्र में एक नाबालिग भाई पर अपनी 12 वर्षीय बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिससे वह दो माह की गर्भवती हो गई। ...और पढ़ें

इंटरनेट मीडिया के प्रभाव में शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने, नाबालिग भाई-बहन के रिश्ते पर कलंक। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
कुरुक्षेत्र में नाबालिग भाई पर बहन से दुष्कर्म का आरोप
इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो देखने से बहका आरोपित
सफीदों में पिता पर बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंटरनेट मीडिया के प्रभाव में आने पर इंसानियत को शर्मसार कर भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। मामले में 14 वर्षीय नाबालिग भाई पर 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। मां की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपित बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 10 साल पहले पति के साथ बिहार से कुरुक्षेत्र आई थी। पति की चार साल पहले करंट से मौत हो गई है। उसके पास दो बेटे और दो बेटी हैं। उसकी बड़ी बेटी ने शुक्रवार को पेट में दर्द होने की बात कही।
वह नाबालिग बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे दो माह की गर्भवती बताया। मां ने बेटी से पूछा तो उसने बड़े भाई पर गलत काम करने के आरोप लगाए। पुलिस के अनुसार नाबालिग आरोपित ने शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह अक्सर मोबाइल पर इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो देखता था, जिससे वह बहक गया।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक सरोज ने बताया कि नाबालिग आरोपित भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, सफीदों में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। लड़की की शिकायत पर हिसार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सफीदों पुलिस को भेजी है।
खबरें और भी
लड़की ने पुलिस को शिकायत में बताया कि घटना दो जुलाई की और मां के विरोध पर आरोपित ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह लड़की को 20 हजार रुपये में बेच देगा। सफीदों सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।