कुरुक्षेत्र में गटर में मिली धार्मिक सामग्री से सिख संगत में रोष, जांच में जुटी पुलिस
कुरुक्षेत्र के गोचरान क्षेत्र में एक खुले गटर से गुटका साहिब, जपजी साहिब और देवी-देवताओं के चित्र मिलने से सिख संगत में भारी रोष है। ...और पढ़ें

कुरुक्षेत्र में गटर में मिली धार्मिक सामग्री से सिख संगत में रोष (फाइल फोटो)
HighLights
कुरुक्षेत्र के गटर में मिली सिख व हिंदू धार्मिक सामग्री।
सिख संगत में भारी रोष, दोषियों पर कार्रवाई की मांग।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शहर के गोचरान क्षेत्र में खुले गटर से सिख धर्म की धार्मिक सामग्री गुटका साहिब, जपजी साहिब सहित गुरुओं के पोस्टर और हिंदू देवी-देवताओं के चित्र मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सिख संगत में रोष फैल गया है।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में संगत के लोग मौके पर पहुंचे और धार्मिक सामग्री को सम्मानपूर्वक बाहर निकाला। संगत के लोगों ने इसे किसी शरारती या असामाजिक तत्व की हरकत बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गटर में मिली धार्मिक सामग्री तेज बारिश के बावजूद सूखी और सुरक्षित अवस्था में थी। इससे लोगों ने आशंका जताई कि इसे हाल ही में वहां डाला गया है।
सिख संगत ने प्रशासन से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।