हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में SDO की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, 8 महीने पहले हुई थी शादी
कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुराल वालो ...और पढ़ें
-1785938326174_m.webp)
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में SDO की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान। सांकेतिक फोटो
HighLights
एसडीओ की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या।
मायके पक्ष ने ससुराल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, शव का पोस्टमार्टम।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। सेक्टर 3 निवासी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनकी आठ माह पहले शादी हुई थी। मायके पक्ष ने सास-ससुर और पति पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक काजल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।
वहीं बताया जा रहा है कि मृतका के पास एक नोट भी मिला है, जिसपर मायके पक्ष ने अपने बेटी की लिखाई होने से इंकार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सास-ससुर को भी साजिश के तहत ही आस्ट्रेलिया भेजा गया था।