Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'AAP के हाथ में राज दे दो, आपकी जेब की चोरियां हो जाएंगी बंद', बदलाव जनसभा में जमकर बरसे पंजाब CM भगवंत मान

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 10:42 PM (IST)

    रविवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पिहोवा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पर तंज कसते हुए कहा कि वो युव ...और पढ़ें

    बदलाव जनसभा में जमकर बरसे पंजाब CM भगवंत मान (फाइल फोटो)।
    बदलाव जनसभा में जमकर बरसे पंजाब CM भगवंत मान (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. पिहोवा में बदलाव जनसभा को पंजाब सीएम मान ने किया संबोधित
    2. भगवंत मान बोले- AAP के हाथ में राज दे दो, आपकी जेब की चोरियां बंद हो जाएंगी

    संवाद सहयोगी, पिहोवा। रविवार को पिहोवा में बदलाव जनसभा के दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के हाथ में राज दे दो, आपकी जेब की चोरियां बंद हो जाएंगी। आपके खेत की चोरियां, फसल की चोरियां और नस्ल की चोरियां बंद हो जाएंगी।

    इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, गेहल सिंह संधू, राज कौर गिल, सुमित हिंदुस्तानी मौजूद रहे।

    43 हजार पक्की नौकरी देकर सामने खड़ा हूं- पंजाब सीएम

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिहोवा पंजाब के साथ लगता है, हम एक ही पानी पीते हैं। हमारे दुख सुख सांझे हैं, हमारी फसलें, मुसीबतें और रिश्तेदारियां सांझी हैं। अगर नेताओं की नीयत साफ है तो बहुत कुछ हो सकता है। आप अपने पंजाब के दोस्तों से पूछो, पंजाब में 43 हजार पक्की नौकरी देकर आपके सामने खड़ा हूं। किसी का भी एक रुपया लगा हो, किसी ने इसके बदले चाय ही पी हो तो आप पूछ सकते हो। एक घर में तीन-तीन नौकरियां भी मिली हैं।

    ये भी पढ़ें: Haryana Assembly Election: हरियाणा में कांग्रेस की सर्वे एजेंसियां नेताओं के साथ कर रही खेल, दावेदारों से कर रही संपर्क

    मनोहर लाल कहते कि इजराइल, यूक्रेन चले जाओ- भगवंत मान

    उन्होंने कहा कि पिहोवा के साथ बहुत ही करीबी रिश्तेदारी है। हरियाणा में खट्टर साहब युवाओं को कहते थे कि इजराइल, यूक्रेन चले जाओ, वहां फौज में भर्ती हो जाओ। हम पंजाब के बच्चों को यूक्रेन से निकालते हैं, ये हरियाणा के युवाओं को विदेश में भेज रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में पुरानी रिश्वत के मामले में गिरफ्तारी हो रही हैं। मैं 10 साल पुराने पैसे को भी ब्याज समेत पंजाब के खजाने में लाने का काम करूंगा। पंजाब में 90 प्रतिशत घरों में बिजली का बिल जीरो आता है।

    खबरें और भी

    केजरीवाल ने की काम की राजनीति- पंजाब सीएम

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने काम की राजनीति की है, नाम की नहीं की। कोई पार्टी आपको आकर बोलती है? स्कूल बनाएंगे, अस्पताल बनाएंगे। बिजली फ्री कर देंगे। कोई भी पार्टी नहीं कहती है राशन घर पर देंगे। पंजाब में 847 आम आदमी क्लीनिकों में एक करोड़ 70 लोग दवा लेकर ठीक हो चुके हैं।

    वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप लोगों ने दिखा दिया कि आप आम आदमी पार्टी का राज बनाना चाहते हो, झाड़ू चलाना चाहते हो। विधानसभा चुनावों में भी थोड़ा जोर लगाओगे तो आम आदमी पार्टी का राज बन जाएगा।

    अनुराग ढांडा ने विधायक संदीप सिंह पर बोला हमला

    अनुराग ढांडा ने विधायक संदीप सिंह पर भी हमला बोला और कहा कि आरोप भी तय हो गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सैनी ने कहा कि हमें भगवंत मान पर बड़ा मान है। उनके घर पिहोवा की बेटी है। वे हमारे दामाद हैं। उनको विश्वास दिलाते हैं कि हमें आप पर बड़ा मान है।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: दीपेंद्र हुड्डा ने छेड़ी नई राजनैतिक बहस, बीसी-ए के लिए लोकसभा और विधानसभा सीटें आरक्षित करने की उठाई मांग