यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Track Cycling Asia Cup में विदेशी धरती पर भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक पांच स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते
थाईलैंड में आयोजित ट्रैक साइक्लिंग एशिया कप में विदेशी धरती पर भारतीय पुरुष टीम ने टीम परस्यूट मुकाबले में अपना ही नेशनल रिकार्ड तोड़कर इतिहास रच दिया ...और पढ़ें

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता: थाईलैंड में आयोजित ट्रैक साइक्लिंग एशिया कप में विदेशी धरती पर भारतीय पुरुष टीम ने टीम परस्यूट मुकाबले में अपना ही नेशनल रिकार्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम का पहले टीम परस्यूट का नेशनल रिकार्ड 4:24.568 मिनट का था। अब टीम ने सोमवार शाम को इस रिकार्ड को तोड़ते हुए टीम परस्यूट को 4:19.723 मिनट में पूरा कर अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया है।
भारतीय टीम ने टीम परस्यूट में रजत पदक जीता है। ट्रैक साइक्लिंग एशिया कप में चार दिनों में भारतीय टीम ने अलग-अलग मुकाबलों में पांच स्वर्ण और तीन रजत पदक जीत लिए हैं। भारतीय टीम की इस उपलब्धि से खेल प्रेमी गदगद हैं। टीम में मनजीत, नीरज, विश्वजीत सिंह और दिनेश कुमार शामिल रहे। इनमें से दो खिलाड़ी मनजीत और नीरज हरियाणा से हैं।
टीम ने लगाई पदकों की झड़ी
किस दिन कितने पदक
विदेशी धरती पर बनाया रिकार्ड