यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: कुरुक्षेत्र में नशीले पदार्थों के साथ युवक काबू, तीन किलो 206 ग्राम अफीम बरामद
कुरुक्षेत्र में एंटी नारकोटिक सेल ने उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी अरविंद आर्य को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन किलो 206 ग्राम अफीम बरामद हुई। गुप्त ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीले पदार्थ रखने के आरोप में उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव अंजनी निवासी अरविंद आर्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से तीन किलो 206 ग्राम अफीम बरामद हुई है।
एंटी नारकोटिक सेल के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, मुख्य सिपाही सुनील कुमार व एसपीओ संजय कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव अंजनी निवासी अरविंद आर्य अफीम बेचने का काम करता है। वह अफीम लेकर कुरुक्षेत्र व शाहाबाद एरिया में बेचने के लिए आएगा। यदि उसे काबू करके उसकी तलाशी ली जाए तो उसके पास से काफी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर शाहाबाद बस अड्डे पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। मौके पर राजपत्रित अधिकारी ईटीओ वीरेंद्र कुमार शाहाबाद को बुलाया गया।
पुलिस टीम को शाहाबाद बस अड्डे पर एक लड़का घुमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने लड़के को काबू करके पूछताछ की तो उसने अपना नाम अरविंद आर्य बताया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन किलो 206 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ शाहाबाद थाना पुलिस में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके एंटी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें- जींद में NRI पत्नी ने समझौते में एक करोड़ मांगे, परेशान पति ने की आत्महत्या; पुलिस ने दर्ज किया केस