Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अटेली को मिली 50 बिस्तरों वाले अस्पताल की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का आभार

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 04:06 PM (IST)

    अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरों वाले उप-मंडल अस्पताल में अपग्रेड किया गया है, जिसमें मेदांता फाउंडेशन का सहयोग भी शामिल है। ...और पढ़ें

    अटेली में स्वास्थ्य मंत्री का आभार कार्यक्रम में एक दूसरे का लडडू खिलाते हुए। जागरण

    अटेली में स्वास्थ्य मंत्री का आभार कार्यक्रम में एक दूसरे का लडडू खिलाते हुए। जागरण

    HighLights

    1. अटेली स्वास्थ्य केंद्र 50 बिस्तरों वाले उप-मंडल अस्पताल में अपग्रेड।

    2. मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार।

    3. स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को क्षेत्रवासियों ने जताया आभार।

    संवाद सहयोगी, मंडी अटेली। अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरों वाले उप-मंडल अस्पताल के रूप में अपग्रेड करने तथा मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की ऐतिहासिक पहल पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में एक विशेष आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के पीए विकास और गोबिंद गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में यादव सभा के प्रधान विकास यादव, नगरपालिका चेयरमैन संजय गोयल, जिला पार्षद प्रतिनिधि शमशेर सिंह सलीमपुर, डीएसपी सतीश चंदपुरा, सरपंच सतबीर सुजापुर, पूर्व चेयरमैन अशोक , पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कटकई, वाइस चेयरमैन रामकिशन, मंडल अध्यक्ष मुकेश, राजपाल रामपुरा, कृष्ण शर्मा, जितेंद्र, तेजप्रकाश, इंद्रजीत तथा विभिन्न गांवों के सरपंचों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    वक्ताओं ने कहा कि अटेली क्षेत्र लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहा था। अब स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से यह सपना साकार होने जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि 50 बिस्तरों वाले उप-मंडल अस्पताल के निर्माण और मेदांता फाउंडेशन की भागीदारी से क्षेत्र के हजारों लोगों को अपने घर के नजदीक ही आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।