Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अटेली नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार का चुनाव रद, राज्य चुनाव आयोग ने जारी किया डीनोटिफिकेशन

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 01:21 PM (IST)

    अटेली नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार का चुनाव निर्वाचन न्यायाधिकरण, नारनौल ने रद्द कर दिया है। ...और पढ़ें

    संजय कुमार। फाइल फोटो

    संजय कुमार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अटेली नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार का चुनाव निर्वाचन न्यायाधिकरण ने रद्द किया।

    2. नारनौल न्यायाधिकरण ने चुनाव याचिका स्वीकार कर निर्वाचन शून्य घोषित किया।

    3. हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने संजय कुमार को अध्यक्ष पद से डीनोटिफाई किया।

    जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़। अटेली मंडी नगर पालिका के अध्यक्ष संजय कुमार का चुनाव रद् हो गया है। निर्वाचन न्यायाधिकरण, नारनौल ने 9 जुलाई 2026 को चुनाव याचिका स्वीकार करते हुए उनके निर्वाचन को शून्य घोषित किया था।

    इसके बाद हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर संजय कुमार का नाम अध्यक्ष पद से डीनोटिफाई कर दिया है। यह कार्रवाई चुनाव याचिका और न्यायाधिकरण के आदेश के आधार पर की गई।