Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अटेली के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का जलवा, यूनिवर्सिटी में टॉप-3 पर किया कब्जा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:08 AM (IST)

    अटेली के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी और बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें मोहि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन।

    2. मोहिनी ने बीए छठे सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी टॉप किया।

    3. कई छात्राओं ने आईआईटी-जैम परीक्षा भी उत्तीर्ण की।

    संवाद सहयोगी, मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए नया इतिहास रच दिया है। हाल ही में घोषित विश्वविद्यालय के बीए, बीएससी और बीकॉम छठे सेमेस्टर के परिणामों में महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल कालेज, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।

    इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया, जहां उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। महाविद्यालय के रजिस्ट्रार तेजप्रकाश ने बताया कि इस वर्ष भी छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

    बीए छठे सेमेस्टर में कालेज की छात्राओं ने टॉप-3 पर कब्जा जमाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। मोहिनी ने यूनिवर्सिटी टापर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि दीपिका ने दूसरा और संगीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीकाम में वशिष्ठा ने पांचवीं तथा बीएससी में तरुणा ने छठी रैंक हासिल कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए।

    महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी नवनीत कुमार ने बताया कि बीएससी की छात्राएं तरुणा और मोनिका ने आईआईटी-जैम परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इसके अलावा कई छात्राओं का देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए चयन हुआ है, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।

    खबरें और भी

    प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने घोषणा की कि छात्राओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय की लाइब्रेरी का विस्तार किया जाएगा।