Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे 148बी पर दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:33 PM (IST)

    नारनौल-कोटपुतली नेशनल हाईवे 148बी पर अमरपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    नेशनल हाइवे कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से घायल को निकालते हुए।

    नेशनल हाइवे कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से घायल को निकालते हुए। 

    HighLights

    1. नेशनल हाईवे 148बी पर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी।

    2. ई-रिक्शा चालक विजय की हादसे में दुखद मौत हो गई।

    3. सड़क किनारे खड़ी महिला और बच्ची भी घायल हुईं।

    संवाद सहयोगी, (नांगल चौधरी) महेंद्रगढ़। नारनौल-कोटपुतली नेशनल हाइवे 148 बी पर गांव अमरपुरा के नजदीक एक तेज रफ्तार गाड़ी ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। वही सड़क किनारे खड़ी एक महिला व बच्ची घायल हो गई।

    सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने रिक्शा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल पहुचाया। सोमवार को मृतक रिक्शा चालक का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौप दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजन की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है।

    WhatsApp Image 2026-08-03 at 3.25.32 PM (1)

    विष्णु शर्मा निवासी रायमलिकपुर ने बताया कि वह प्राइवेट नोकरी करता है। रविवार रात करीब साढ़े बजे अपनी बाइक से धौलेड़ा ड्यूटी पर जा रहा था। वह सर्विस लाइन पर ही बाइक से जा रहा था। उसके चाचा का लड़का विजय जो ई -रिक्शा चलाता है।

    अपनी ई रिक्शा को लेकर उसके आगे-आगे ही नांगल चौधरी की तरफ जा रहा था। जब वह और उसके चाचा का लड़का अमरपुरा के नजदीक पहुचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी ई-रिक्शा को तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसके चाचा का लड़का विजय व सड़क किनारे खड़ी एक महिला संतोष पत्नी श्रवण व बच्ची दिव्या पत्नी श्रवण घायल हो गई।

    खबरें और भी

    कार का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौका पाकर कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को नांगल चौधरी सरकारी अस्पताल पहुचाया गया। जहां चिकित्सक ने विजय को मृत घोषित कर दिया।

    शिकायत में बताया कि उसके चाचा के लड़के की मौत कार चालक द्वारा गफलत में और तेज रफ्तार से चलाकर ई-रिक्शा को टक्कर मारने से हुई है। कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।