नारनौल में फर्जी CBI अधिकारी बनकर 3.41 लाख ऐंठे, ID नहीं दिखा पाने पर दुकानदारों ने दबोचा
नारनौल के पुल बाजार में दुकानदारों ने एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को पकड़ा, जिसने उनसे 3.41 लाख रुपये ठगे थे। आरोपी नांगल चौधरी थाने का एक पुलिस कर्मचारी ...और पढ़ें

नारनौल में फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार। (AI Generated Image)
HighLights
नारनौल में फर्जी सीबीआई अधिकारी को पकड़ा गया।
आरोपी ने दुकानदारों से 3.41 लाख रुपये ठगे थे।
वह नांगल चौधरी थाने का पुलिस कर्मचारी निकला।
जागरण संवाददाता, नारनौल। शहर के पुल बाजार के दो दुकानदारों से फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 3 लाख 41 हजार रुपये ऐंठने का आरोपित को दुकानदारों ने शनिवार को दबोच लिया।
दुकानदारों ने उससे सीबीआइ का पहचान पत्र मांगा तो वह दिखा नहीं सका। पता चला है कि आरोपित नांगल चौधरी पुलिस थाने में तैनात एक कर्मचारी है और सीबीआई के नाम से दुकानदारों को डरा-धमका कर पैसे ऐंठता था।
जैसे ही दुकानदारों को पता चला तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। दुकानदारों ने अपने स्तर पर आरोपित से पूछताछ शुरू की हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। दुकानदार आरोपित को जल्द ही पुलिस के हवाले करेंगे।