Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से ठगी मोटी रकम, फर्जी अधिकारी बन दिया वारदात को अंजाम

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 11:02 PM (IST)

    गाजियाबाद में एक व्यक्ति को मुनाफे का झांसा देकर तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। आरोपी ने खुद को फेयरिस सिक्योरिटी कंपनी का अधिकारी बताकर हेमराज क ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में ठगी का मामला सामने आया। जागरण

    गाजियाबाद में ठगी का मामला सामने आया। जागरण

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र के कोयल एन्क्लेव पर्ल रेजिडेंसी निवासी व्यक्ति को मुनाफे का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।

    आरोप है कि उनसे निवेश कराई रकम को फंड के तौर पर लेकर फ्रीज करा दिया। मुनाफा न मिलने पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

    फर्जी अधिकारी बन दिया वारदात को अंजाम

    हेमराज किशोर ने दर्ज मुकदमे में बताया कि पिछले साल नौ सितंबर को वॉट्सएप पर मैसेज मिला। दो दिन बाद उन्होंने मैसेज का रिप्लाई किया। मैसेज करने वाले युवक ने अपना नाम अखिल गर्ग बताया और खुद को फेयरिस सिक्योरिटी कंपनी का मुख्य निवेश अधिकारी बताते हुए बातचीत बढ़ाई। उसने हेमराज को थोड़े रुपये निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने की योजनाएं बताईं।

    बताया कि मुनाफे के लालच में उन्होंने एक माह के दौरान उसकी कंपनी में 3,04,383 रुपये निवेश कर दिए। आरोपी ने एक आईपीओ पूरा करने के लिए उन्हें डेढ़ लाख रुपये का उधार दिया। इसके तहत उन्हें एक माह में रुपये वापस करने थे।

    30 अक्टूबर को अखिल गर्ग से लोन अदा करने के लिए रुपये मांगे तो उसने कंपनी के फंड को फ्रीज कर दिया। उन्होंने कंपनी में आरोपी की शिकायत की लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली सेंट्रल जेल का कैदी दारोगा भर्ती का पेपर देने पहुंचा लखनऊ, इस बड़े जुर्म की काट रहा है सजा

    उन्होंने आरोपी के खिलाफ साइबर सेल के पोर्टल पर शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस और साइबर सेल की टीमें जांच कर रही हैं।