Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर सरपंच उपचुनाव: महेंद्रगढ़ में मतदाताओं की लंबी कतारें, महिलाओं में दिखा भारी उत्साह

    Updated: Sun, 10 May 2026 11:39 AM (GMT+05:30)

    महेंद्रगढ़ के फतेहपुर गांव में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया, जहां सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। ...और पढ़ें

    वोट डालकर निशान दिखाती महिला। जागरण

    वोट डालकर निशान दिखाती महिला। जागरण

    HighLights

    1. फतेहपुर सरपंच उपचुनाव में मतदाताओं का भारी उत्साह।

    2. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें।

    3. महिला और युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

    संवाद सहयोगी, मंडी अटेली (महेंद्रगढ़)। महेंद्रगढ़ में खंड अटेली के गांव फतेहपुर में सरपंच पद के उपचुनाव को लेकर शनिवार को ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।

    ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई। शुरुआती घंटों में ही करीब 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव के दौरान महिला मतदाताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    वोट डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई

    गांव की सनी देवी ने अपने जीवन का पहला वोट डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। पहली बार मतदान करने के बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लोगों से भी मतदान करने की अपील की।

    फतेहपुर गांव में सरपंच पद के लिए सीमा देवी और सुमन के बीच सीधा व रोचक मुकाबला माना जा रहा है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक मतदान केंद्रों के बाहर सक्रिय नजर आए, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माया रहा।

    इस उपचुनाव में कुल 1246 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

    बता दें कि जिले में एक ओर नगर पालिका कनीना के वार्ड नंबर-14 का उपचुनाव हो रहा है, वहीं दूसरी ओर फतेहपुर गांव में सरपंच पद के लिए मतदान कराया जा रहा है।