Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरसों का इंतजार खत्म, अब 'सलीमपुर' नहीं कहलाएगा हरियाणा का यह क्षेत्र, नया नाम सुनकर झूम उठे लोग

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 07:23 PM (IST)

    हरियाणा के अटेली क्षेत्र के गांव सलीमपुर का नाम बदलकर गोपालपुर करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ...और पढ़ें

    सलीमपुर की फाइल फोटो।

    सलीमपुर की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. सलीमपुर गांव का नाम बदलकर गोपालपुर होगा जल्द।

    2. स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन।

    3. नाम बदलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची।

    संवाद सहयोगी, मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र के गांव सलीमपुर का नाम जल्द ही गोपालपुर में बदलने वाला है। वर्षों से चली आ रही इस मांग को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि नाम परिवर्तन की फाइल अंतिम चरण में है और सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही गांव का नाम आधिकारिक रूप से गोपालपुर कर दिया जाएगा।

    मंत्री आरती राव के गांव दौरे के दौरान ग्रामीणों ने एक बार फिर नाम परिवर्तन की मांग रखी। मंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से कार्य कर रही है और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही अंतिम स्वीकृति जारी होगी, जिससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी।

    मंत्री के आश्वासन से दौड़ी खुशी की लहर

    मंत्री के इस आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनका कहना है कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि गांव की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान से जुड़ा विषय है।

    लंबे समय से गांव के लोग इस मांग को विभिन्न स्तरों पर उठाते रहे हैं और अब फाइल अंतिम चरण में पहुंचने से उनकी उम्मीदें साकार होती दिखाई दे रही हैं।

    ग्रामीणों के अनुसार, अंतिम मंजूरी मिलते ही राजस्व रिकार्ड, सरकारी दस्तावेजों और विभिन्न विभागों के अभिलेखों में भी गांव का नया नाम गोपालपुर दर्ज किया जाएगा। इसके बाद गांव की नई पहचान आधिकारिक रूप से स्थापित हो जाएगी।