Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कनीना को मिलेगा हाईटेक 6-बे बस स्टैंड, 6.75 करोड़ की आएगी लागत; 455 दिन में पूरा करना होगा निर्माण

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:15 PM (IST)

    कनीना में 52 साल के लंबे इंतजार के बाद 6.75 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक 6-बे बस स्टैंड का निर्माण होगा। यह नया बस स्टैंड यात्रियों को आधुनिक सुव ...और पढ़ें

    कनीना में छह बे का हाईटेक बस स्टैंड बनेगा। फोटो: एआई जनरेटेड

    कनीना में छह बे का हाईटेक बस स्टैंड बनेगा। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. कनीना में 6.75 करोड़ रुपये का आधुनिक 6-बे बस स्टैंड

    2. 52 साल पुरानी मांग हुई पूरी, PWD ने जारी किए टेंडर

    3. यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी

    जागरण संवाददाता, कनीना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में आमजन को सुदृढ़, आधुनिक और सुरक्षित यातायात सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    इसी विकासपरक सोच को धरातल पर उतारते हुए कनीना को 6 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक 6-बे (बूथ) बस स्टैंड की एक बड़ी सौगात दी गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निरंतर प्रयासों के चलते करीब 52 वर्षों से चली आ रही क्षेत्रवासियों की इस बहुप्रतीक्षित मांग को आखिरकार सफलता मिल गई है।

     455 दिन में करना होगा निर्माण

    लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिसके लिए सरकार ने 455 दिनों की निश्चित समयावधि का कड़ा लक्ष्य तय किया है।

    उल्लेखनीय है कि कनीना के वर्तमान बस स्टैंड की नींव 22 दिसंबर 1974 को रखी गई थी और 4 जून 1983 को इसका औपचारिक उद्घाटन हुआ था।

    पिछले पांच दशकों में क्षेत्र की आबादी, व्यावसायिक गतिविधियों और यात्रियों की आवाजाही में कई गुना वृद्धि हुई, जिसके चलते पुराना ढांचा पूरी तरह अपर्याप्त साबित हो रहा था।

    वर्षों पुरानी इस समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष प्रमुखता से पक्ष रखा।

    इन मार्गों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

    नए 6-बे हाईटेक बस स्टैंड के बनने से दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, चरखी दादरी, झज्जर और कोसली जैसे व्यस्त अंतरराज्यीय एवं प्रांतीय मार्गों पर दैनिक यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बेहद सुगम और व्यवस्थित परिवहन सेवा मिलेगी।

    प्रमुख रूट

    • दिल्ली
    • जयपुर
    • चंडीगढ़
    • रेवाड़ी
    • नारनौल
    • चरखी दादरी
    • झज्जर
    • कोसली

    यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    प्रस्तावित बस स्टैंड को सर्वसुविधायुक्त और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इसमें एक विशाल एवं आरामदायक प्रतीक्षालय, आधुनिक कंप्यूटरीकृत टिकट काउंटर, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, महिलाओं व पुरुषों के लिए पृथक-पृथक अत्याधुनिक शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित सुगम सुविधाएं और बसों के सुचारु संचालन हेतु सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित की जाएगी।

    बस स्टैंड में मिलेंगी ये सुविधाएं

    • विशाल प्रतीक्षालय
    • कंप्यूटरीकृत टिकट काउंटर
    • शुद्ध पेयजल व्यवस्था
    • महिला और पुरुषों के लिए अलग शौचालय
    • दिव्यांगजनों के लिए सुगम सुविधाएं
    • सुव्यवस्थित पार्किंग

    20 अगस्त तक मांगे गए ई-टेंडर

    परियोजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 20 अगस्त शाम पांच बजे तक ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिन्हें 21 अगस्त को तकनीकी रूप से खोला जाएगा।

    खबरें और भी

    यह नया हाईटेक बस अड्डा न केवल क्षेत्रीय यात्रियों के यात्रा अनुभव को सुखद और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि कनीना और आसपास के दर्जनों गांवों में स्थानीय व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को भी अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करेगा।

    प्रमुख बिंदु

    • कनीना में 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक 6-बे बस स्टैंड।
    • परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग ने जारी किए ई-टेंडर।
    • सरकार ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 455 दिनों का लक्ष्य तय किया।
    • आधुनिक बस स्टैंड में यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं होंगी।
    • स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से 52 साल पुरानी मांग पूरी होगी।
    • 52 साल पुराने बस स्टैंड की जगह बनेगा आधुनिक परिसर

    यह भी पढ़ें- महेंद्रगढ़ में दौड़ी पहली सिटी बस, 12 किलोमीटर का रूट तय; जानिए किन इलाकों तक पहुंचाएगा 5 रुपये का टिकट?