Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नारनौल में कनीना वार्ड-14 के उपचुनाव में 88.05% मतदान, 13 मई को होगी मतगणना

    Updated: Mon, 11 May 2026 01:49 PM (IST)

    कनीना के वार्ड-14 में नगरपालिका उपचुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें 88.05% मतदान दर्ज किया गया। कुल 590 मतदाताओं ने अपने मत ...और पढ़ें

    मतदान के लिए लाइन में लगे लोग। फोटो: जागरण

    मतदान के लिए लाइन में लगे लोग। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. कनीना वार्ड-14 उपचुनाव शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न

    2. कुल 88.05% मतदान दर्ज, 590 मतदाताओं ने वोट डाले

    3. मतगणना 13 मई को होगी, ईवीएम स्ट्रांग रूम में सुरक्षित

    जागरण संवाददाता, कनीना। नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 में आयोजित उपचुनाव आज शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. जितेंद्र सिंह के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे।

    रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड-14 के लिए निर्धारित मतदान केंद्र पितामह कान्हसिंह धर्मशाला, कनीना में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    670 में से 590 मतदाताओं ने डाले वोट 

    कुल 670 मतदाताओं में से 590 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 291 महिला एवं 299 पुरुष मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 88.05 दर्ज किया गया।

    उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के उपरांत सभी पोलिंग पार्टी ने ईवीएम मशीनें एवं चुनाव सामग्री को सुरक्षित रूप से राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना स्थित स्ट्राॅन्ग रूम में जमा कराया।

    इसके उपरांत स्ट्राॅन्ग रूम को नियमानुसार सील करवाया। उपचुनाव की मतगणना 13 मई को की जाएगी, जिसके उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत निगम चुनाव: शहर में कम तो गांव में अधिक वोटिंग, 48% मतदान के साथ EVM में दिग्गजों की किस्मत बंद