Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नारनौल और महेंद्रगढ़ रूट की ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:00 AM (IST)

    सावन और कांवड़ यात्रा के कारण बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों को राहत दी है। अगस्त माह में नारनौल, महेंद्रगढ़ और आसपास क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. महेंद्रगढ़ की दिल्ली-सीकर ट्रेन में एसी व स्लीपर कोच।

    2. अगस्त माह में कई ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य डिब्बे।

    3. सावन और कांवड़ यात्रा के लिए यात्रियों को सुविधा।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। सावन, कांवड़ यात्रा और बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने महेंद्रगढ़ जिले के रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अगस्त माह के दौरान जिले के नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, निजामपुर, बाछौद और अमरपुर जोरासी स्टेशनों से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को सीट मिलने में सुविधा होगी और भीड़भाड़ से भी राहत मिलेगी।

    महेंद्रगढ़ स्टेशन पर यहां ठहराव करने वाली दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस (14714/14713) में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक अस्थायी रूप से एक थर्ड एसी, एक स्लीपर तथा एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा। इससे दिल्ली और सीकर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

    वहीं, जयपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले नारनौल, अटेली, निजामपुर, बाछौद और अमरपुर जोरासी स्टेशनों पर ठहरने वाली कई ट्रेनों में भी अगस्त माह के दौरान अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे।

    रेलवे के अनुसार मदार-रेवाड़ी-मदार (19617/19618), रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी (19619/19620 एवं 19621/19622) तथा जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर (09635/09636) रेलसेवाओं में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक पांच-पांच द्वितीय सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।

    इसी प्रकार भिवानी-कालका-भिवानी (14795/14796) रेलसेवा में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक तीन सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। वहीं भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी (14705/14706) रेलसेवा में 2 अगस्त से 1 सितंबर तक तीन सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

    प्रमुख ट्रेनें जिनमें अतिरिक्त डिब्बे लगेंगे

    • 14713/14714 दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय – 5 अगस्त से 4 सितंबर तक 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर और 1 सामान्य कोच।
    • 19617/19618 मदार-रेवाड़ी-मदार – 1 से 31 अगस्त तक 5 सामान्य कोच।
    • 19619/19620 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी – 1 से 31 अगस्त तक 5 सामान्य कोच।
    • 19621/19622 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी – 1 से 31 अगस्त तक 5 सामान्य कोच।
    • 09635/09636 जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर – 1 से 31 अगस्त तक 5 सामान्य कोच।
    • 14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी – 1 से 31 अगस्त तक 3 सामान्य कोच।
    • 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी – 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 3 सामान्य कोच।

    यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी और हरिद्वार जाना होगा आसान? नारनौल में उठी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग

    खबरें और भी