Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्रगढ़ के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, खराब सड़कों पर जल्द शुरू होगा काम

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:47 PM (IST)

    पीडब्ल्यूडी ने महेंद्रगढ़ में मानसून से खराब हुई सड़कों पर पेचवर्क का काम शुरू किया है, जिससे जनता और वाहन चालकों को राहत मिली है। यह कार्य राव तुलारा ...और पढ़ें

    खराब सड़कों पर काम होगा शुरू।

    खराब सड़कों पर काम होगा शुरू।

    HighLights

    1. पीडब्ल्यूडी ने महेंद्रगढ़ में सड़कों पर पेचवर्क शुरू किया।

    2. मानसून से खराब सड़कों पर गड्ढे भरने का काम।

    3. राव तुलाराम चौक, ब्रह्म चौक पर मरम्मत जारी।

    मोहनलाल अग्रवाल, महेंद्रगढ़। शहर की बदहाल सड़कों से परेशान जनता और वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर पेचवर्क (गड्ढे भरने) का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

    विभाग की टीमों ने सुबह से ही राव तुलाराम चौक से लेकर ब्रह्म चौक, रेलवे रोड सहित अन्य प्रभावित स्थानों पर सड़क मार्ग को दुरुस्त करने का काम किया।

    गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में मानसून का मौसम जारी है। वर्षा के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे बन गए थे, जो जलभराव के कारण तालाब का रूप ले चुके थे। इन गड्ढों की वजह से आमजन के साथ-साथ दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया था।

    स्थिति इतनी बदतर थी कि आए दिन लोग संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो रहे थे। विशेषकर रात के समय वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं मिल पाता था, जिससे दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा था। अब मुख्य मार्गों पर पेचवर्क होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है और यातायात सुगम हो गया है।

    विकास शर्मा बुचौली का कहना है कि 'सड़कों की हालत मानसून के कारण बेहद जर्जर हो चुकी थी, जिससे न केवल वाहन चालक बल्कि पैदल चलने वाले राहगीर भी त्रस्त थे। विभाग द्वारा बुधवार को शुरू किया गया पेचवर्क का कार्य सराहनीय है। हालांकि, प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पेचवर्क की गुणवत्ता बेहतर हो, ताकि आने वाले दिनों में दोबारा वर्ष होने पर यह उखड़ न जाए। शहर के अन्य हिस्सों में भी जहां गड्ढे हैं, वहां जल्द से जल्द काम पूरा किया जाना चाहिए।' - सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा

    खबरें और भी

    सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा का कहना है कि 'शहर के मुख्य चौकों और रेलवे रोड पर गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे, जो चिंता का विषय बने हुए थे। हमने प्रशासन से कई बार इन गड्ढों को भरने की मांग की थी।

    पीडब्ल्यूडी विभाग ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए शहरवासियों को एक बड़ी मुसीबत से निजात दिलाई है। इस पेचवर्क से निश्चित रूप से हादसों में कमी आएगी और लोगों का सफर सुरक्षित होगा।' उन्होंने बताया कि शहर में उच्च अधिकारियों के आगमन पर पेचवर्क किया गया है। जबकि सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड सहित अन्य मार्गों पर गहरे है। जो जिन पर पेचवर्क नहीं किया गया जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    प्रवीन कुमार कोथल खुर्द का कहना है कि 'राव तुलाराम चौक और ब्रह्म चौक जैसे व्यस्त इलाकों में गड्ढों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। दुपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं था। विभाग ने सही समय पर कदम उठाया है।