Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नारनौल में नहर में डूबे दो किशोरों की मौत, घटना से पूरे गांव में पसरा मातम

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:10 AM (IST)

    नारनौल के खासपुर गांव के पास नहर में नहाते समय दो किशोर डूब गए, जिसमें दोनों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ...और पढ़ें

    नहर में नहाने गए दो किशोर डूबे। वीडियो ग्रैब

    नहर में नहाने गए दो किशोर डूबे। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. नारनौल में नहर में नहाते समय दो किशोर डूबे।

    2. दो किशोर की पर पूरे गांव में पसरा मातम।

    3. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल जिले के थाना सदर क्षेत्र के गांव खासपुर के पास गुरुवार शाम नहर में नहाने उतरे दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद एक किशोर को बाहर निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। इस दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई।

    इस हादसे के बाद गांव खासपुर समेत आसपास के क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, गांव खासपुर निवासी 14 वर्षीय कार्तिक पुत्र सत्यवीर और 13 वर्षीय गौरव पुत्र अशोक बृहस्पतिवार शाम गांव हुडीना-खासपुर मार्ग स्थित नहर में नहाने के लिए पहुंचे थे।

    बताया कि नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास में मौजूद महिलाओं ने उन्हें डूबता देखा तो शोर मचा दिया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए नहर में उतरकर दोनों की तलाश शुरू कर दी।

    ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद कार्तिक को बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में उसे तुरंत नागरिक अस्पताल, नारनौल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के प्रयास भी उसे नहीं बचा सके।

    वहीं, दूसरे किशोर गौरव की भी मौत हो गई। उसके शव को निकाल लिया गया था। उसके कपड़े नहर किनारे पड़े मिले हैं। सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से सर्च अभियान शुरू कराया।

    उधर, घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही गांव के दो किशोरों के साथ हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

    खबरें और भी