दूसरी मेरिट में धड़ाम हुआ कटऑफ, अब कम नंबर वाले विद्यार्थियों को मिला मौका; 8 अगस्त से फिजिकल काउंसलिंग
नारनौल के राजकीय पीजी और महिला महाविद्यालयों की दूसरी मेरिट सूची में कटऑफ में भारी गिरावट आई है, जिससे सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिला है ...और पढ़ें

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी दूसरी मेरिट सूची ने पहली सूची से बाहर रह गए सैकड़ों विद्यार्थियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दूसरी मेरिट सूची में कटऑफ में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज।
कम अंकों वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश के रास्ते खुले।
7 अगस्त तक फीस जमा, 8 अगस्त से फिजिकल काउंसलिंग।
जागरण संवाददाता, नारनौल। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी दूसरी मेरिट सूची ने पहली सूची से बाहर रह गए सैकड़ों विद्यार्थियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। राजकीय पीजी महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल की दूसरी मेरिट में अधिकांश प्रमुख पाठ्यक्रमों के कटऑफ में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इससे अब अपेक्षाकृत कम अंकों वाले अभ्यर्थियों के लिए भी दाखिले के रास्ते खुल गए हैं। चयनित विद्यार्थियों को 7 अगस्त शाम पांच बजे तक फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद रिक्त सीटों पर 8 अगस्त से फिजिकल काउंसलिंग होगी।
एक नजर कटऑफ पर
राजकीय पीजी महाविद्यालय में सबसे बड़ा बदलाव बीए प्रथम वर्ष में देखने को मिला। पहली मेरिट में एआईओसी का कटऑफ 82.80 प्रतिशत था, जो दूसरी सूची में घटकर 64.20 प्रतिशत रह गया। बीबीए में 92.80 से घटकर 73.60 प्रतिशत, बीकाॅम में 86 से 62.40 प्रतिशत तथा बीएससी फिजिकल साइंस में 84 से 62.60 प्रतिशत तक कटऑफ पहुंच गया।
बीएससी लाइफ साइंस में भी पहली सूची की तुलना में कटऑफ कम हुआ, जबकि बीसीए में मामूली गिरावट के साथ अब भी सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। दूसरी मेरिट में बीसीए का एआईओसी कटऑफ 82.40 प्रतिशत रहा, जो काॅलेज के प्रमुख पाठ्यक्रमों में सबसे ऊंचा है।
कई विद्यार्थियों की पढ़ाई का रास्ता साफ
राजकीय महिला महाविद्यालय में भी दूसरी मेरिट ने अभ्यर्थियों को राहत दी है। बीए प्रथम वर्ष में एआईओसी का कटऑफ 100.80 से घटकर 80.60 प्रतिशत पर आ गया। बीकाम में 102.80 से 79.81 प्रतिशत, बीएससी लाइफ साइंस में 98.80 से 86.80 प्रतिशत तथा बीएससी फिजिकल साइंस में 97.60 से 75.20 प्रतिशत पर पहुंच गया।
खबरें और भी
बीए मेजर इन मैथमेटिक्स में भी पहली सूची के 99.80 प्रतिशत के मुकाबले दूसरी मेरिट में कटऑफ 82.40 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि पहली सूची के मुकाबले दूसरी मेरिट में काफी अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिला है।
8 अगस्त को रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग
उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूसरी मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी 7 अगस्त तक फीस जमा कर सकेंगे। निर्धारित समय के बाद संबंधित सीटें रिक्त मान ली जाएंगी। 8 अगस्त को रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग होगी।
इसके बाद 9 अगस्त को ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन संशोधन के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। 10 से 16 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क तथा 17 से 23 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर भी बची हुई सीटों पर प्रवेश लिया जा सकेगा।