20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया नारनौल का फायरमैन, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
नारनौल फायर स्टेशन के फायरमैन संदीप यादव को फायर एनओसी जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए हरियाणा सतर्कता ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्त ...और पढ़ें
-1785213196886_m.webp)
HighLights
फायरमैन संदीप यादव 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया।
फायर एनओसी जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत।
हरियाणा सतर्कता ब्यूरो ने नारनौल में की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, नारनौल। फायर एनओसी जारी कराने के नाम पर कथित रिश्वतखोरी का खेल सोमवार को उस समय बेनकाब हो गया, जब हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की रेवाड़ी इकाई ने नारनौल फायर स्टेशन में तैनात एक फायरमैन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एसवी एंड एसीबी के इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रेवाड़ी के डाडरा निवासी धनीराम ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि उसने नारनौल स्थित अपने मेडिकल स्टोर और अस्पताल के लिए फायर सेफ्टी उपकरण लगवाने तथा फायर एनओसी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था।
मेडिकल स्टोर और अस्पताल संचालक से मांगे थे 75-80 हजार
आरोप है कि इस प्रक्रिया को पूरा कराने के बदले फायर स्टेशन नारनौल में तैनात फायरमैन संदीप यादव ने 75 से 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसवी एंड एसीबी रेवाड़ी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया।
तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपित को 20 हजार रुपये दिए। जैसे ही फायरमैन ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौजूद ब्यूरो की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि पूरी ट्रैप कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा-105 के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई।
खबरें और भी
आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एसवी एंड एसीबी थाना गुरुग्राम में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।