रेवाड़ी-रींगस रूट के यात्रियों को राहत, 10 अगस्त को चलेगी स्पेशल ट्रेन; बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर
सावन माह में यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे 10 अगस्त को रेवाड़ी-रींगस के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन नारन ...और पढ़ें

रेवाड़ी-रींगस के बीच10 अगस्त को चलेगी स्पेशल ट्रेन। फोटो: आर्काइव
HighLights
10 अगस्त को रेवाड़ी-रींगस के बीच स्पेशल ट्रेन
सावन माह में यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय
नारनौल, अटेली सहित कई स्टेशनों पर ठहराव
जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा के नारनौल में सावन माह के दौरान बढ़ी यात्रियों संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने राहत देते हुए 10 अगस्त को रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के बीच एक ट्रिप के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
इस विशेष रेल सेवा से नारनौल, अटेली, निजामपुर, नीमकाथाना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
सुबह 11 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 10 अगस्त को सुबह 11 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल दोपहर 2:55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर ठहरेगी
रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी और रींगस के बीच कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीमकाथाना, कांवट तथा श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
नारनौल रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 11:55 बजे पहुंचेगी तथा 11:57 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन शाम 4:40 बजे नारनौल पहुंचेगी और 4:42 बजे रेवाड़ी के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे लगाए जाएंगे। चूंकि यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन होगी, इसलिए यात्री बिना आरक्षण के यात्रा कर सकेंगे।
सावन के चलते शुरू गई विशेष रेल सेवा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सावन माह में कांवड़ लाने वाले और शिवरात्रि पर धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष रेल सेवा शुरू की गई है।
खबरें और भी
इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में RTE सीटों का ब्योरा नहीं देना 16 निजी स्कूलों को पड़ा भारी, अब लगेगा 1 लाख तक जुर्माना