Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में RTE सीटों का ब्योरा नहीं देना 16 निजी स्कूलों को पड़ा भारी, अब लगेगा 1 लाख तक जुर्माना

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:54 PM (IST)

    रेवाड़ी में शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत 25% सीटें न देने वाले 16 निजी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की है। इन स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    आरटीई के तहत प्रवेश न पाने वालों विद्यार्थियों के साथ न्याय होने की उम्मीद बढ़ी। प्रतीकात्मक तस्वीर

    आरटीई के तहत प्रवेश न पाने वालों विद्यार्थियों के साथ न्याय होने की उम्मीद बढ़ी। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. आरटीई सीटों का ब्योरा न देने पर कार्रवाई।

    2. 16 निजी स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद।

    3. स्कूलों पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम यानी आरटीई के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों को 25 फीसदी सीटें देने में लापरवाही बरतने वाले निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

    जहां जिले के 16 निजी स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद कर दिया गया था। वहीं अब इन स्कूलों को नोटिस जारी करके न केवल जवाब मांगा जाएगा बल्कि जुर्माना भी लगाया जाएगा। छह हजार रुपये दाखिला फीस वसूलने वाले विद्यालयों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

    दाखिले का मौका नहीं मिल पाया

    बता दें कि इन स्कूलों ने बार-बार समय दिए जाने के बाद भी सीटों का ब्योरा नहीं दिया था। शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिए थे कि वह आरटीई के तहत खाली सीटों का ब्योरा विभागीय पोर्टल पर अपडेट करें।

    हालांकि, इन 16 स्कूलों ने निर्धारित समय में जानकारी नहीं दी। ब्योरा न मिलने के कारण विभाग पोर्टल पर इन स्कूलों की सीटें नहीं दिखा सका। नतीजा, जिले के काफी जरूरतमंद बच्चों को इन स्कूलों में दाखिले का मौका नहीं मिल पाया।

    गत वर्ष भी हुई थी कार्रवाई

    गत वर्ष भी सीटों का ब्योरा नहीं देने वाले 20 से अधिक निजी स्कूलों का एमआइएस बंद किया गया था। तब निर्धारित जुर्माना भरने के बाद ही विभाग ने उनका एमआइएस दोबारा खोला था। इस बार फिर से विभाग की तरफ से सीटोें का ब्योरा नहीं देने वाले निजी विद्यालयों का एमआइएस पहले ही बंद कर दिया था। वहीं अब जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    "आरटीई के नियमों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई संबंधित निर्देश प्राप्त हुए हैं। विभागीय निर्देशानुसार ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई की जा रही है।"

    -राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 2.55 करोड़ की सड़क दो महीने में उखड़ी, ठेकेदार पर ब्लैकलिस्टिंग और रिकवरी के आदेश

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में आयुष सेवाओं का होगा विस्तार, जींद और रेवाड़ी में बनेंगे औषधीय उद्यान