नारनौल में ब्रेकर पर बाइक फिसलने से महिला की मौत, नाइट ड्यूटी कर लौट रही थी घर
नारनौल में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय मंजू देवी की मौत हो गई। वह शांति अस्पताल से नाइट ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रही थीं, तभी कड़ियावाला म ...और पढ़ें
-1775364578768_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated
HighLights
नारनौल में ब्रेकर पर बाइक फिसलने से हादसा।
नाइट ड्यूटी से लौट रही महिला की मौत।
मृतका के दो मंदबुद्धि बेटे, पति का निधन।
जागरण संवाददाता, नारनौल। शहर में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव कोजिंदा निवासी करीब 50 वर्षीय मंजू देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव स्वजन को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार मंजू देवी नारनौल के शांति अस्पताल में कार्यरत थी और शनिवार रात उसकी नाइट ड्यूटी थी। रविवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अस्पताल के स्टाफ के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव कोजिंदा लौट रही थी।
गांव कोजिंदा से करीब एक किलोमीटर पहले कडियावाला मंदिर के पास बने ब्रेकर पर अचानक बाइक स्लिप हो गई, जिससे मंजू देवी सड़क पर गिर गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस व स्वजन को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया।
पति की पहले हो चुकी मौत, दो बेटे वो भी मंदबुद्धि
बताया जा रहा है कि मंजू देवी के पति की करीब एक साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। परिवार में उसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे मंदबुद्धि बताए जा रहे हैं। महिला की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।