विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवोदय विद्यालय में एडमिशन का मौका, करीरा JNV में 9वीं और 11वीं के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर अंतिम तिथि

Published: Wed, 02 Sep 2026 05:55 PM (IST)

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 और 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

प्राचार्य बीएम रावत

प्राचार्य बीएम रावत

HighLights

  1. कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू।

  2. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में मौका।

  3. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित।

संवाद सहयोगी, कनीना। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ के प्राचार्य बीएम रावत ने बताया कि सत्र 2027-28 के लिए पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में कक्षा 9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु समानांतर चयन परीक्षा 2027 के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निश्शुल्क आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध विवरणिका से प्राप्त की जा सकती है।

प्राचार्य बीएम रावत ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- सीतापुर में जेन अल्फा का विरोध, नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अव्यवस्थाओं को लेकर स्वयं को कमरे में किया बंद